{"_id":"c9c266d8-ee2f-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"bjp-will-not-change-election-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी बहस का एजेंडा नहीं बदलने देगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चुनावी बहस का एजेंडा नहीं बदलने देगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई, भ्रष्टाचार समेत आम लोगों से जुड़े मुद्दों से चुनावी बहस को भटकाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस की रणनीति से भाजपा सतर्क हो गई है। पार्टी ने कहा है कि वह कांग्रेस की इस रणनीति को कामयाब नहीं होने देगी और असली मुद्दों से बहस को भटकने नहीं देगी।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की ‘सलाह’ पर चलते हुए भाजपा ने तय किया है कि वह कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। पार्टी ने कहा कि हर मोर्च पर विफल यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा होते देख कांग्रेस असली मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक ओर लोग महंगाई से त्रस्त हैं, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, रुपये की कीमत लगातार घट रही है, फिर भी अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री ‘बेजुबान’ बने हुए हैं, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दों पर बहस करने की बजाए धर्म निरपेक्षता और सांप्रदायिकता पर बहस को भटकाने में लगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेक्युलरिज्म का कंबल ओढ़कर वोट बैंक का घी पीने में लगी है। भाजपा नेता ने कहा कि गुजरात के दंगों का बार-बार जिक्र करने वाली कांग्रेस को दिल्ली के सिख दंगों को याद रखना चाहिए।
इसके साथ ही भाजपा ने अपने पुराने सहयोगी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कटाक्ष किया है।
शाहनवाज ने पूछा कि नीतीश को बताना चाहिए कि क्या वे भी राजीव गांधी के जन्म दिवस पर 20 अगस्त से बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना लागू करके कांग्रेस के ‘एहसानों’ का बदला चुकाएंगे।
उन्होंने कहा कि जैसे नया भगत जोर से जयकारा लगाता है, उसी तरह नीतीश भी कांग्रेस का जयकारा लगा रहे हैं।