फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will give birthday gift to narendra modi

मोदी को भाजपा दे सकती है बर्थडे गिफ्ट

Tue, 10 Sep 2013 01:17 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
bjp will give birthday gift to narendra modi

भाजपा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्द ही बर्थडे गिफ्ट दे सकती है। भाजपा प्रचार समिति के प्रमुख का जन्मदिन 17 सितंबर को है।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह चाहते हैं कि उसी दिन प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम का ऐलान कर दिया जाए।

पार्टी अध्यक्ष ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा की समन्वय बैठक में अपने विचार जाहिर किए। इससे साफ हो गया है कि भाजपा मोदी के नाम का ऐलान जल्द ही कर सकती है।
विज्ञापन


संघ मोदी मामले की गेंद को पहले ही पार्टी के पाले में डाल चुका है।

अब मोदी के नाम की घोषणा की औपचारिकता निभाने के लिए भाजपा आगामी 13-14 सितंबर को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाने पर विचार कर रही है, ताकि पितृपक्ष (20 सितंबर) शुरू होने से पहले मोदी के नाम का ऐलान कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि यह मामला टलता है तो नवरात्र में मोदी के नाम का ऐलान होना तय है। सूत्रों के अनुसार संघ-भाजपा की दो दिवसीय समन्वय बैठक के अंतिम दिन सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से राजनाथ ने कहा कि वे मोदी के नाम की औपचारिक घोषणा जल्दी करना चाहते हैं।

बैठक में भाजपा नेताओं ने संघ प्रमुख के सामने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारी को लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की। संघ ने पार्टी नेताओं को अपने पुराने एजेंडे पर लौटने की सलाह दी।


इसमें जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करना, अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण व समान सिविल कानून लागू करना शामिल है।

बहरहाल, मोदी को लेकर संघ के कैडर का भी भाजपा पर दबाव है। संघ कैडर ने साफ कर दिया है कि मोदी के नाम का ऐलान होने के बाद ही वह चुनाव की तैयारी में जुटेगा। भाजपा का कैडर भी कमोबेश यही चाहता है।

हालांकि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज अब भी चाहते हैं कि मोदी के नाम का ऐलान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव तक टाला जाए। हालांकि अब वे ज्यादा विरोध करने के पक्ष में नहीं हैं।

समन्वय बैठक में विश्व हिंदू परिषद समेत संघ परिवार के अन्य अनुवांषिक संगठनों को भी बुलाया गया था और उनसे भी चुनावों को लेकर फीडबैक लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed