{"_id":"3cc23a40bb81a1ecb92ce37bf9d1a60d","slug":"bjp-will-complaint-about-rahul-gandhi-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की 'मनगढ़ंत कहानी' पर शिकायत करेगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल की 'मनगढ़ंत कहानी' पर शिकायत करेगी भाजपा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दावों को मनगढ़ंत कहानी बताते हुए भाजपा ने इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया है।
विज्ञापन
पार्टी ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि वह चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत करेगी।
राहुल के दावे को भाजपा एक समुदाय विशेष का वोट पाने का नया तरीका मान रही है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल के बयान को वोटों के लिए सेक्युलर सियासत की कम्युनल सनसनी करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह धर्म के नाम पर वोट पाने की साजिश है। यह देश को बिखराव और टकराव की तरफ ले जाने का खतरनाक षडयंत्र है।
नकवी ने कहा कि राहुल ने मनगढ़ंत कहानी बताकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भाजपा चुनाव आयोग से राहुल की शिकायत करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिक आधार पर वोटों की पेशेवर व परंपरागत शोषक है और अब राहुल भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वे भाजपा पर भी मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन