फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will come to power make separate ministry for ganga

सत्ता में आने पर गंगा के लिए अलग मंत्रालय बनाएगी भाजपा

Mon, 07 Jan 2013 08:40 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
bjp will come to power make separate ministry for ganga

राम मंदिर के बाद संघ परिवार ने अब गंगा की निर्मल व अविरल धारा को अपने एजेंडे मे सबसे आगे रख दिया है। इसी योजना के मद्देनजर भाजपा ने ऐलान किया कि सत्ता में आने पर केंद्र में गंगा के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में इस वादे को शामिल करेगी।

विज्ञापन


भाजपा ने उत्तराखंड के गंगोत्री से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगा सागर तक गंगा चौकियां बनाने का भी ऐलान किया है। ये गंगा चौकियां नदी के किनारे बसे गांवों व कस्बों में चौपाल की तरह बनाई जाएंगी। इन चौपालों में लोग गंगा को निर्मल व अविरल बनाए रखने के लिए विचार-विमर्श करेंगे व उपाय सुझाएंगे।
विज्ञापन


यहां उमा भारती के समग्र गंगा अभियान के पहले चरण के समापन के बाद सोमवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में भाजपा समेत संघ परिवार के नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान के दूसरे चरण के लिए कमर कसने की अपील की। उमा के नेतृत्व में जल्दी ही इस अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के कार्य को भाजपा ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सत्ता में आने पर गंगा समेत सभी नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अलग मंत्रालय बनेगा व पहले ही चरण में इसे 10 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना को भी भाजपा गति देगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का अभियान जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि यूपीए सरकार ने नदियों को आपस में जोड़ने की योजना ठंडे बस्ते में डाल दी। गौरतलब है कि उमा के नेतृत्व में पिछले दिनों गंगा सागर से गंगोत्री तक गंगा यात्रा निकाली गई थी। उमा ने कहा कि अब दूसरे चरण में संघर्ष का रास्ता भी अपनाया जा सकता है। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ आंदोलन चलाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल व उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed