{"_id":"a3efa706cbd0f204837eff933dfca034","slug":"bjp-will-be-fight-election-in-uttar-pradesh-just-like-gujrat-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गुजरात फार्मूले पर भाजपा लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी में गुजरात फार्मूले पर भाजपा लड़ेगी चुनाव
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर।
Updated Mon, 03 Nov 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी में गुजरात के फार्मूले को अपनाकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना अभी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रणनीति के तहत गुजरात के जैसे ही वोटर लिस्ट के एक-एक पेज की जिम्मेदारी यूपी में भाजपा नेताओं को बांटी जाएगी। गुजरात में मुख्यमंत्री रहते नरेन्द्र मोदी ने भी उनके क्षेत्र की वोटर लिस्ट के एक पेज में रहे नामों से सम्पर्क कर वोट मांगने की जिम्मेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
यूपी के भाजपा प्रदेश व गुजरात में लम्बे समय तक प्रभारी रहे अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर से सोमवार को जयपुर स्थित उनके निवास पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि यूपी में अगले विधानसभा चुनाव गुजरात का फार्मूला लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत उत्तर प्रदेश में स्थानीय भाजपा नेताओं को संबंधित क्षेत्र की वोटर लिस्ट का एक-एक पेज सौंपा जाएगा और नेताओं को उन नामों से व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क कर वोट मांगने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसी ही जिम्मेदारी गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों व पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान दी गई थी। माथुर ने कहा कि वे बूथ और जिला स्तर पर शीघ्र दौरे शुरू करेंगे। गौरतलब है कि ओम प्रकाश माथुर पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की सीट वड़ोदरा का चुनाव प्रबंधन सम्भाला था।
एक नेता को प्रोजेक्ट करना मुश्किल
माथुर ने कहा कि यूपी में किसी भी एक नेता को प्रोजेक्ट कर चुनाव लडऩा मुश्किल है। भाजपा रणनीति रखेगी कि किसी नेता को प्रोजेक्ट किए बगैर, संगठन के आधार पर चुनाव लड़े। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उन्होंने तर्क दिया कि यहां सीटें इतनी अधिक हैं और जनता या विभिन्न समाज व जातियों के विचारों में भी काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि यूपी में कई ऐसे नेता हैं, जिनका अलग अलग क्षेत्र में काफी प्रभाव है।
राहुल को समय से पहले जरूरत से अधिक मिला
माथुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों पर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समय से पहले और जरूरत से अधिक मिला है। इस कारण में परिपक्व नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चापलूसों की पार्टी बनकर रह गई है। इस पार्टी में काम करने के बजाए चापलूसी करने में नेता अधिक वक्त बिताते हैं।
भाजपा को शिव सेना से गठबंधन टूटने का दुख
माथुर ने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र में शिव सेना से गठबंधन टूटना का दुख है। शिव सेना हमारा स्वभाविक गठजोड़ था। उन्होंने महाराष्ट्र में जीत का श्रेय मोदी लहर को दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं ऐसा सम्मान मिला है। वहां भाजपा से जुड़े लोग भी शिव सेना को वोट डालते थे, लेकिन भाजपा ने यह चुनाव खुद लड़ा और जनता ने भाजपा को स्वीकार किया। भाजपा भविष्य में शिव सेना से फिर गठजोड़ होने का स्वागत करेगी।