फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will announce names of candidates on maha shivaratri

महाशिवरात्रि पर सूची जारी करेगी भाजपा

Sun, 23 Feb 2014 09:37 PM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
bjp will announce names of candidates on maha shivaratri

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा को आखिरकार शुभ मुहूर्त मिल गया है। पार्टी अब महाशिवरात्रि यानी 27 फरवरी से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने लगेगी।

विज्ञापन


इस बार लोकसभा की 543 सीटों में से 425 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही भाजपा अपनी पहली सूची में मौजूदा सांसदों के नाम शामिल करेगी।

माना जा रहा है कि पार्टी इस बार ज्यादातर मौजूदा सासदों को ही दोबारा चुनाव मैदान में उतारेगी।

पहली सूची में ज्यादातर मौजूदा सांसद

bjp will announce names of candidates on maha shivaratri

दिल्ली तख्त के लिए चुनावी तैयारी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले भाजपा हर कार्य ज्योतिष के मुताबिक कर रही है। इस वजह से भी प्रत्याशियों के चयन का मामला लटकता रहा है।

चूंकि शुभ मुहूर्त के लिए सही समय नहीं निकल पा रहा था, इसलिए महाशिवरात्रि को इसके लिए चुनाव गया। अब 27 फरवरी को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। इसमें नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि पार्टी लगभग पांच दर्जन नेताओं की पहली सूची जारी कर सकती है। इसमें ज्यादातर उन मौजूदा सांसदों के नाम होंगे, जिन्हें पार्टी फिर से मैदान में उतारना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी कंट्रोल रूम भी ज्योतिष के हिसाब से

bjp will announce names of candidates on maha shivaratri

इससे पहले भाजपा ने ज्योतिष के चलते अपना चुनावी कंट्रोल रूम भी पार्टी मुख्यालय में बनाया और इसका शुभारंभ सूर्य के उत्तरायण होने के बाद किया गया।

दरअसल, भाजपा का मानना है कि पार्टी मुख्यालय में बने वॉर रूम से वह चुनाव जीतती रही है। भाजपा ने 2009 का वॉर रूम अनंत कुमार तथा 2004 के चुनाव का वॉर रूम प्रमोद महाजन के सरकारी आवास पर बनाया था।

पार्टी ये दोनों ही चुनाव हार गई। जबकि इससे पहले 1998 और 1999 के वार रूम भाजपा मुख्यालय में बनाए गए और भाजपा दोनों ही चुनाव जीत गई।

इस मिथ को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने विधानसभा के बाद अब लोकसभा के लिए भी वॉर रूम पार्टी मुख्यालय में ही बनाया है। विधानसभा चुनाव में भी यह बात काफी हद तक सही साबित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed