फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP welcomes probe against Gandhi Family

वाड्रा के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा ने किया स्वागत

Fri, 18 Sep 2015 10:03 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
BJP welcomes probe against Gandhi Family

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान के बीकानेर में मनी लांड्रिंग के संबंध में एक मामला दर्ज किया है। वह ईडी की जांच के घेरे में पहले से हैं।

विज्ञापन


ईडी के आधिकारिक सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक मनी लांड्रिंग से संबंधित पीएमएलए के तहत प्रवर्तन निदेशालन ने एक आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। अब एजेंसी शीघ्र ही समन जारी कर इस मामले से संबंधित आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मीडिया में आई इस तरह की रिपोर्ट कि रॉबर्ट वाड्रा का इस मामले से संबंध है, का भी संज्ञान लिया गया है। उल्लेखनीय है कि वाड्रा के फर्म ने इस इलाके में कुछ जमीन खरीदी है। हालांकि ईडी ने एफआईआर में वाड्रा या कोई उनसे संबंधित किसी अन्य कंपनी का नाम इस मामले में दर्ज नहीं कराया है लेकिन इसमें राज्य सरकार के कुछ अधिकारियों के नाम जरूर हैं। इसके साथ ही इसमें कुछ भू माफिया के भी नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ईडी बीकानेर में कई सौ एकड़ जमीन सौदे की जांच कर रहा है। वाड्रा ने यह जमीन बीकानेर के कोलायत इलाके में खरीदी थी, लेकिन बाद में बेच दी।

राजस्थान सरकार इसी वर्ष जनवरी में इस मामले में 374.44 एकड़ जमीन का म्यूटेशन रद्द कर दिया था। इससे पहले ही केन्द्रीय एजेंसी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी।

गांधी परिवार के खिलाफ जांच का भाजपा ने किया स्वागत

BJP welcomes probe against Gandhi Family

नेशनल हेराल्ड मामले की नए सिरे से जांच और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदा मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का भाजपा ने स्वागत किया है।

पार्टी ने कहा कि अगर गांधी परिवार के सदस्यों ने कुछ गलत नहीं किया है तो कांग्रेस को ईडी के फैसले से डरना नहीं चाहिए। गांधी परिवार और कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं के कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े नेशनल हेराल्ड मामले की ईडी की नए सिरे से जांच की घोषणा पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने मोदी सरकार पर गांधी परिवार के प्रति शत्रुता भरी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि राजन एस कटोच ने ईडी का निदेशक रहते नेशनल हेराल्ड मामले की यह कह कर जांच बंद कर दी थी कि इस मामले में कोई केस नहीं बनता। सरकार ने बाद में कटोच को पद से हटा कर उनकी जगह ईडी के विशेष निदेशक करनैल सिंह को निदेशक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी। दूसरी ओर ईडी ने राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदे से जुड़े एक मामले में वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटिलिटी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का नया मामला दर्ज किया है।

भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कांग्रेस के गांधी परिवार के खिलाफ शत्रुतापूर्ण राजनीति करने के आरोपों के जवाब में कहा कि किसी भी मामले में कानून अपना काम करेगा। देश का कानून किसी परिवार के खिलाफ या पक्ष में नहीं है। अगर इन मामलों में गांधी परिवार के सदस्य दोषी नहीं हैं तो उन्हें जांच का बहादुरी से सामना करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हालांकि ईडी के फैसले से कांग्रेस में मची छटपटाहट कोई और कहानी बयां कर रही है। पात्रा ने कहा कि चूंकि कोई मामला किसी परिवार विशेष से जुड़ा है, इसलिए इस आधार पर सरकार कानूनी प्रक्रिया को शिथिल नहीं कर सकती। कांग्रेस को अगर यह विश्वास है कि अब हवाला राज नहीं है तो उसे जांच का सामना करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed