{"_id":"73a319e4-79f1-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-welcomes-jamiat-praise-for-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर मदनी के बदले रुख से भाजपा गदगद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी पर मदनी के बदले रुख से भाजपा गदगद
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जमीअत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के बयान से भाजपा गदगद है। पार्टी ने मदनी के बयान का स्वागत करते हुए इसे अल्पसंख्यकों की ओर से सकारात्मक कदम बताया है।
विज्ञापन
मदनी का बयान ऐसे समय आया है जब आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की भूमिका को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मंथन चल रहा है।
भाजपा मान रही है कि मदनी का बयान इस बात का संकेत दे रहा है कि मोदी अब अल्पसंख्यक समाज में अछूत नहीं रह गए हैं। मदनी ने मोदी की कार्य प्रणाली की प्रशंसा कर कहा है कि कई कथित सेक्युलर राज्यों की तुलना में गुजरात के मुसलमान आर्थिक तौर पर ज्यादा खुशहाल हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मदनी के इस बयान का स्वागत किया है। जबकि पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि भाजपा इसे बड़ा कदम मानती है। उन्होंने कहा कि मदनी ने मोदी की कार्य प्रणाली और शासन चलाने के तौर तरीकों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
मदनी का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कुछ समय पहले मोदी की प्रशंसा करने वाले गुलाम मोहम्मद वस्तानवी को देवबंद स्थित दारुल उलूम के कुलपति पद से बाहर करने में मदनी की ही प्रमुख भूमिका थी। वस्तानवी गुजरात से थे और उन्होंने भी मोदी की इसी तरह तारीफ की थी।