वेबसाइट हैक कर डाली मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अज्ञात हैकरों ने रविवार को कथित तौर पर पार्टी की जूनागढ़ इकाई की वेबसाइट को हैक कर इस पर फर्जी तरीके से बनाई गई मोदी की ऐसी तस्वीरें डाल दी, जिनमें उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करते दिखाया गया है।
दूसरी और कांग्रेस ने इसे चुनावी लाभ पाने की नीयत से की गई भाजपा की अपनी ही कारस्तानी करार देते हुए चुनाव आयोग से इस प्रकरण की जांच करने की मांग की है।
तिरंगा जलाते हुए है तस्वीर
जूनागढ़ भाजपा कार्यालय के प्रभारी राजू जीवानी ने बताया कि अज्ञात हैकरों ने उनकी साइट ‘जूनागढ़बीजेपी डॉट ओआरजी’ पर तिरंगा जलाते और इसके ऊपर खड़े हुए हमारे वरिष्ठ नेताओं की फर्जी तस्वीरें डाल दी। इस पर मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में अभद्र टिप्पणियां भी दर्ज की गई हैं।
हमने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने इसे चुनावी लाभ के लिए की गई भाजपा की अपनी ही कारस्तानी करार दिया। उन्होंने कहा कि आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। भाजपा के नेता हर बार चुनाव से पहले ऐसे ही शगूफे छोड़ते रहे हैं।