फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp warning centre manipulating ram setu not afford

भाजपा की चेतावनी, रामसेतु से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Sat, 23 Feb 2013 08:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 23 Feb 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
bjp warning centre manipulating ram setu not afford

पौराणिक काल के रामसेतु को तोड़ने पर आमादा यूपीए सरकार भाजपा के निशाने पर है। पार्टी ने हिंदुओं की आस्था से जुड़े रामसेतु को तोड़कर बनने वाली सेतुसमुद्रम योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की है। इस परियोजना का शुरू से विरोध कर रहा संघ परिवार अब फिर से मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार को आगाह करते हुए भाजपा ने कहा कि रामसेतु में किसी भी तरह की छेड़छाड़ को हिंदू समाज सहन नहीं करेगा। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह पचौरी समिति की सिफारिशों को नजरंदाज कर इस परियोजना पर आगे न बढ़े, क्योंकि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावना से जुड़ा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल में सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह सेतुसमुद्रम परियोजना पर आगे बढ़ना चाहती है। सरकार ने पचौरी समिति की रिपोर्ट को नामंजूर कर दिया है। जबकि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह परियोजना आर्थिक और पर्यावरण की दृष्टि से व्यवहारिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इससे पहले सेतुसमुद्रम परियोजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में भगवान राम को काल्पनिक पात्र करार दे दिया था, लेकिन तब भी भाजपा समेत पूरे संघ परिवार के विरोध में उतर जाने और विवाद बढ़ने पर सरकार को उस हलफनामे को वापस लेना पड़ा था।


अब सरकार के इस ताजा रुख से भाजपा समेत पूरा संघ परिवार फिर से विरोध में आ गया है। संघ परिवार खासतौर पर विश्व हिंदू परिषद इस सेतुसमुद्रम परियोजना के सख्त खिलाफ है। दूसरी ओर यूपीए सरकार पर उसका घटक दल डीएमके इस परियोजना को आगे बढ़ाने का दबाव बनाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed