{"_id":"4a01512eb7d48f9e7f3217d616943797","slug":"bjp-war-room-ready-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी जंग को तैयार है भाजपा का ‘वार रूम’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चुनावी जंग को तैयार है भाजपा का ‘वार रूम’
हरीश लखेड़ा/दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनावी जंग के लिए मैदान में उतरने जा रही भाजपा का ‘वार रूम’ तैयार हो गया है।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में तैयार इस वार रूम ने काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन औपचारिक तौर पर इसका शुभारंभ दशहरा बाद किया जाएगा।
भाजपा के ‘सेनापति’ नरेंद्र मोदी की ओर से ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिए जाने के बाद वार रूम की कमान पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को सौंप दी गई है।
अशोका रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बने इस वार रूम की कमान नकवी को सौंप कर भाजपा ने अल्पसंख्यकों को एक और संदेश देने की कोशिश की है।
वार रूम टीम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और संगठन महामंत्री रामलाल के निर्देशन में काम करेगी। वार रूम की संचालन टीम ने सोमवार को पहली बैठक कर अपना कामकाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बैठक में नकवी और रामलाल के साथ ही टीम के अन्य सदस्य धमेंद्र प्रधान, अरुण जैन, कंचन गुप्ता आदि शामिल हुए। वार रूम विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनावों तक काम करता रहेगा।
विज्ञापन
इस बार वार रूम किसी नेता के घर की बजाए पार्टी मुख्यालय में बनाया है, क्योंकि भाजपा का मानना है कि पार्टी मुख्यालय में बने वार रूम से पार्टी को हर बार विजय मिली है, जबकि किसी नेता के घर पर बने वार रूम से पराजय।
पार्टी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में अनंत कुमार के दिल्ली स्थिति सरकारी आवास पर वार रूम बनाया था। इससे पहले 2004 में वार रूम प्रमोद महाजन के सरकारी आवास पर बनाया गया था।
भाजपा यह दोनों चुनाव हार गई। इससे पहले 1998 और 1999 के वार रूम पार्टी मुख्यालय में बनाए गए थे और भाजपा दोनों ही चुनाव जीत गई थी। बहरहाल, विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों में भी वार रूम तैयार हो चुके हैं।
राज्यों के सभी वार रूम 24 घंटे इस केंद्रीय वार रूम से जुड़े रहेंगे। केंद्रीय स्तर पर चुनावी जंग का संचालन यहीं से होगा।