फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP wants to control thought of every citizen

'सभी के विचारों को कंट्रोल करना चाहती है भाजपा'

Tue, 16 Feb 2016 02:57 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to control thought of every citizen

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे हर किसी के विचार को नियंत्रित करना चाहते हैं। वे जनता को बांटने और घृणा फैलाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के इस एजेंडे की झलक हाल ही में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जेएनयू में देखने को मिली। वे लोगों पर अपने विचार जबरदस्ती थोपना चाहते हैं।
विज्ञापन


असम के सोनीपत जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ देश की सांस्कृतिक विविधता और लोगों की भावना का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी को हर जगर दिख रहा आतंकवाद

BJP wants to control thought of every citizen

वे केवल इतना ही चाहते हैं कि हर कोई उनके विचार का पालन करे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको हर जगह आतंकवाद दिखता है, यहां तक कि विश्वविद्यालयों में भी। जो लोग उनके विचार से सहमत नहीं हैं उनको वे तुरंत आतंकी करार दे देते हैं।

भाजपा वर्षों से हिंदू और मुसलिम समुदायों को बांटने की नीति पर चलती रही है। उसके नेता मुसलमानों को आतंकवादी करार देने में लगे हुए हैं। वे असम में भी इसी नीति पर चल रहे हैं।

वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने बोडो और आदिवासियों को भी बांटने की कोशिश की। गांधी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी नहीं है। उनकी पार्टी हर संस्कृति का सम्मान करती है और वह भाईचारे, एकता और हर वर्ग के लोगों के बीच मित्रता पर जोर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed