{"_id":"6219efc0-8411-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-wants-raja-to-be-called-as-witness-in-2g-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी: राजा को गवाह बनाने के पक्ष में भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
2जी: राजा को गवाह बनाने के पक्ष में भाजपा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 03 Mar 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसे पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा के संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष गवाही की पेशकश का भाजपा ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि 2जी घोटाले के प्रमुख आरोपी को समन भेजने के लिए पैनल को जल्द से जल्द बैठक बुलानी चाहिए। भाजपा के सीनियर नेता और जेपीसी के सदस्य यशवंत सिन्हा ने पैनल के अध्यक्ष पीसी चाको को पत्र लिखकर इस संबंध में फैसला लेने के लिए तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
सिन्हा ने पत्र में लिखा, ‘2जी घोटाले में राजा मुख्य आरोपी हैं। उन्हें जेपीसी के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया जाना चाहिए। अब जब उन्होंने खुद ही जेपीसी के आगे गवाही देने की पेशकश की है, तो उन्हें यह अवसर देना बेहद जरूरी बन जाता है।’
विज्ञापन
कमेटी में माकपा के सदस्य सीताराम येचुरी पहले ही राजा की याचिका का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘जितने ज्यादा गवाह होंगे, उतना अच्छा होगा। उनकी गवाही से जेपीसी को सच के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी।’
जेपीसी में द्रमुक सदस्य टीआर बालू और टी सिवा भी राजा को गवाह बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। हाल ही में राजा ने लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार और चाको को पत्र लिखकर कहा था कि वह जेपीसी के सामने गवाह के रूप में पेश होना चाहते हैं।
दम्रुक सदस्यों ने एटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती को भी फिर से पैनल के समक्ष पेश होने की मांग की है। पिछले महीने वाहनवती ने कहा था कि 2जी लाइसेंस के विवादित प्रेस नोट को 2008 में राजा ने अलग पेन का इस्तेमाल करते हुए आखिरी मिनट में बदल दिया था।
वाहनवती उस समय सॉलिसिटर जनरल थे। विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष अन्य गवाहों ने भी 2जी घोटाले में राजा को ही दोषी ठहराया है।