{"_id":"5fbfc8016ab3a464fa912d919df1efab","slug":"bjp-want-to-create-communal-tension-before-election-says-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में बोले मुलायम, गुंडई पर उतर आई है भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संसद में बोले मुलायम, गुंडई पर उतर आई है भाजपा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को वीएचपी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच 84 कोसी परिक्रमा को लेकर हुआ विवाद सोमवार को संसद में गूंजा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यह मामला उठाते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।
मुलायम ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में दंगों की साजिश रच रही है। वह कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रही।"
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और आम चुनावों से पहले वह दंगे कराकर वोट बटोरना चाहती है।
पढ़ें:- सरयू पूजन तक ही सिमटी परिक्रमा, दिग्गज गिरफ्तार
सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपा गुंडई पर उतर आई है। रविवार को हमारे दफ्तर पर हमला किया गया। यह तो अच्छा था कि वहां कोई नेता मौजूद नहीं था।"
उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा को लेकर भाजपा और वीएचपी लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि किसी भी वीएचपी नेता की पिटाई नहीं हुई है। यह कुछ और नहीं, सिर्फ दंगों की सियासत है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब
मुलायम के बयान के बाद गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में संतों का अपमान किया गया है।
पढ़ें:- ...तो मोदी के लिए रिहर्सल भर है 'परिक्रमा पर रार'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश की सरकार को बर्खास्त किया जाए। मुलायम जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।'