फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP want to be bigger than communist party of china

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से बड़ा दल बनना चाहती है भाजपा

Sun, 23 Nov 2014 03:00 PM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Nov 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
BJP want to be bigger than communist party of china

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे भाजपा दुनिया की हर ऊंचाई को छू लेना चाहती है। पार्टी ने अब 20 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर दुनिया का सबसे बड़ा दल बनने का सपना संजोया है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सदस्यता महाअभियान से जुड़े नेताओं से कहा है कि अब हमें भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाना है और वे इस सपने को पूरा करने में जुट जाएं।
विज्ञापन


20 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाकर भाजपा खुद को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से भी बड़ी पार्टी बनाना चाहती है। बताया जाता है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य संख्या लगभग 8.5 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यता अभियान की समीक्षा के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में संपन्न हुई देशभर के प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, राज्य प्रभारियों, राज्य सदस्यता प्रमुखों और सह प्रमुखों की बैठक में शाह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश स्तर के सभी छोटे से बड़े नेता मंडल स्तर तक माहौल बनाने में जुट जाएं।

उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोकसभा चुनाव में ईवीएम बटन दबाने वाले हर आम जन को अब मोबाइल का बटन दबवाकर पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाएं। उन्होंने सदस्यता अभियान से जुड़े नेताओं को निर्देश दिया कि वे हर पोलिंग बूथ पर कम से कम एक हजार प्राथमिक सदस्य बनाएं।


नेताओं से जात-पंथ से ऊपर उठकर सदस्य बनाने का आग्रह किया गया है। शाह ने तय किया है कि हर पोलिंग बूथ पर पार्टी के अब दस सक्रिय सदस्य होंगे। पार्टी ने तय किया है कि उसका सक्रिय सदस्य वहीं बन सकता है जो 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगा। बैठक में सभी प्रदेशों की राज्यवार रिपोर्टिंग भी हुई। इसके बाद संगठन गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए शाह ने राज्य के शीर्ष नेताओं के साथ क्षेत्रवार बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed