फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP VP Vinay Sahasrabuddhe at the Centre of a Row

भाजपा नेता के बयान ने मुश्किल में मोदी, कांग्रेस खुश

Thu, 31 Dec 2015 01:41 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
BJP VP Vinay Sahasrabuddhe at the Centre of a Row

भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने एक विवादित बयान देकर पार्टी के सामने एक नई समस्या खड़ी कर दी। सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कांग्रेस के मुकाबले ने भाजपा में 'प्रतिभाशाली' नेताओं की कमी है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान को तोड़ मरोड़कर कर पेश करने की बात कह इस विवाद से पीछा छुड़ा लिया।

विज्ञापन


एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान सहस्त्रबुद्धे ने कहा, 'कांग्रेस के मुकाबले हमारे पास प्रतिभाओं की कमी है। हालांकि, यह केवल समय की बात है आगे हम अपने आधार का विस्तार कर लेंगे।' उनका यह बयान उस वक्त आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट का विस्तार करने का मन बनाया है। मोदी कई कैबिनेट मंत्रियों की फेरबदल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि, 'मोदी अपने कैबिनेट में फेरबदल करना चाहते हैं जिससे की वे अपनी सरकार की छवि को और सुधार सकें लेकिन उन्हें काबिल लोग नहीं मिल रहे।' इस बयान के बाद पैदा हुए विवादों से पीछा छुड़ाने के लिए सहस्त्रबुद्धे ने अपनी सफाई में कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि, 'मैंने भाजपा में काबिल लोगों की सीमित संख्या के बारे में कहा था। मैंने कांग्रेस से उसकी तुलना नहीं की थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का कैबिनेट विस्तार

BJP VP Vinay Sahasrabuddhe at the Centre of a Row

अपनी सफाई में उन्होंने कहा, 'मैं रिपोर्टर को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि भाजपा केंद्र में सीमित अवधि के लिए रही है जिससे की इसे कम एक्सपोजर मिला। मैं इसी सीमित अवधि की बात कर रहा था न कि काबिल लोगों की।' इस बयान पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि सहस्त्रबुद्धे ने वही कहा जो सच है।

तिवारी ने कहा, 'भाजपा वास्तव में प्रतिभाओं की कमी से जूझ रही है। पार्टी अपनी प्रतिभाओं की इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों की बजाय विनाशकारी कामों में कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed