फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp uturn participate in meeting of jpc

भाजपा का यूटर्न, जेपीसी की बैठक में करेगी शिरकत

Sat, 03 Nov 2012 08:29 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Nov 2012 08:29 PM IST
विज्ञापन
bjp uturn participate in meeting of jpc

टूजी मामले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठकों का बहिष्कार कर रही भाजपा ने अपने इस फैसले पर यू टर्न ले लिया है। पार्टी ने समिति की आगामी आठ नवंबर की प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हालांकि, इस बैठक में भी भाजपा प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को गवाही के लिए बुलाने की मांग दोहराएगी। लेफ्ट भी वित्त मंत्री को गवाही के लिए बुलाने की मांग पर अडिग है। इससे जेपीसी की इस बैठक के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन


समिति के सदस्य व भाजपा महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने अमर उजाला से कहा कि पार्टी अगली बैठक में शामिल होगी। चूंकि समिति की पिछली बैठक में पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर कह चुके हैं कि वे टूजी मामले में वे प्रधानमंत्री को पूरी जानकारी दे चुके थे, ऐसे में अब प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को गवाही के लिए बुलाने की मांग का औचित्य और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सदस्य इसी मांग को दोहराने के लिए आगामी बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि भाजपा समिति की रिपोर्ट में अपना पक्ष शामिल कराने के लिए अब अगली बैठकों में शामिल होती रहेगी। हालांकि प्रधान ने कहा कि बैठक के बाद ही अगले कदम को लेकर फैसला किया जाएगा।

खास बात यह है कि जेपीसी में फिलहाल कांग्रेस के दो सदस्य कम हो गए हैं। शशि थरूर और मनीष तिवारी अब मंत्री बन चुके हैं। जबकि अब तक की बैठकों में भाजपा नेताओं से भिड़ने में यही दो नेता सबसे आगे रहते थे। समिति से इनकी विदाई हो जाने से भाजपा को कुछ राहत भी है। भाजपा इससे पहले लगातार तीन बैठकों का बहिष्कार कर चुकी है।


समिति के चेयरमैन पीसी चाको और भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बीच इस मसले पर पत्राचार भी होता रहा है। चाको साफ कर चुके हैं कि मौजूदा नियम व परंपरा पीएम और वित्त मंत्री को बुलाने की अनुमति नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed