फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp upset from priyanka election campaign

प्रियंका की धमक से घबराई भाजपा, मोदी की राह भी हुई मुश्किल!

Tue, 29 Apr 2014 07:21 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 07:21 AM IST
विज्ञापन
bjp upset from priyanka election campaign

राबर्ट वाड्रा के बहाने भाजपा चुनावी जंग में उतरी प्रियंका गांधी वाड्रा की लोकप्रियता के गुब्बारे की हवा निकालने में जुट गई है।

विज्ञापन


भाजपा का मानना है कि चुनाव के अंतिम चरणों में जिस तरह से प्रियंका के मैदान में कूदने से कांग्रेस के चुनाव प्रचार में जान आई है, वह नरेंद्र मोदी की दिल्ली की राह के लिए सही नहीं है।

प्रियंका की धमक से घबराई भाजपा ने उनकी काट के लिए जमीन सौदों को लेकर वाड्रा पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा ने यह भी संकेत दिया है कि वह वाड्रा मामले को अंतिम परिणति तक ले जाएगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी ने इसे मुद्दा भी बनाया था।

विज्ञापन

मीडिया में भी छाई प्रियंका गांधी

bjp upset from priyanka election campaign

प्रियंका चुनाव प्रचार को लेकर भले ही रायबरेली और अमेठी तक सीमित हों, लेकिन मीडिया के चलते उनकी मौजूदगी पूरे देश में महसूस की जा रही है।

कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन में भी अब वे खास भूमिका निभा रही हैं। वह मीडिया में भी छा गई हैं। जिस तरह से उन्होंने भाजपा खासतौर पर मोदी पर तीखे हमले किए हैं, उससे भाजपा परेशान हो गई। इसलिए उन्हें रोकने के लिए वाड्रा मामले को तूल दिया जा रहा है।

वैसे तो भाजपा संसद से लेकर चुनाव प्रचार तक में यह मुद्दा उठाती रही है, लेकिन अब वाड्रा को प्रियंका की कमजोर नब्ज मानते हुए भाजपा ने कुछ ज्यादा ही जोरशोर से यह मुद्दा उठाना शुरू किया है।

बची सीटों पर चुनाव को लेकर भाजपा चिंतित

bjp upset from priyanka election campaign

पार्टी को आशंका है कि प्रियंका के तीखे तेवरों से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में फिर से उत्साह पैदा हो सकता है और अभी 194 सीटों पर चुनाव बाकी है।

प्रियंका ने जिस तरह से मोदी पर निजी हमले किए हैं, उससे भी भाजपा नाराज है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी कहते हैं कि राहुल हों या प्रियंका कोई भी विकास, सुशासन, महंगाई भ्रष्टाचार जैसे चुनावी मुद्दों पर नहीं बोल रहे हैं।

राहुल टॉफी व टोपी पर बोलते रहे हैं, जबकि अब प्रियंका भी चूहे-बिल्ली पर बोल रही हैं। इसलिए वाड्रा मामले को भाजपा पुरजोर तरीके से उठा रही है।

विज्ञापन

प्रियंका की कमजोर नब्ज दबा रही भाजपा

bjp upset from priyanka election campaign

दरअसल, भाजपा का मानना है कि वाड्रा ही प्रियंका की कमजोर नब्ज हैं। इसलिए पार्टी के उसी कमजोर नब्ज को दबाने की रणनीति पर अमल करना शुरू किया है।

रविवार को वाड्रा के जमीन सौदों पर वीडियो व पुस्तिका जारी कर चुकी भाजपा ने सोमवार को भी उन पर सियासी हमले जारी रखे। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं आया है।

इस मामले में भाजपा क्या कार्रवाई करेगी, इस पर निर्मला ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान वसुंधरा राजे कह चुकी हैं कि वे गहलोत सरकार की सभी गड़बड़ियों की जांच कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed