मुस्लिमों से माफी पर भाजपा ने मारी पलटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने आज साफ कहा कि उसके अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मुस्लिम समुदाय से माफी की पेशकश को गुजरात दंगों से जोड़कर देखना गलत है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि राजनाथ सिंह ने कहा था कि पार्टी ने मुस्लिम समुदाय की ईमानदारी से खिदमत की है और यदि कोई कमी रह गई हो तो वह माफी मांग लेंगे।
'माफी को गुजरात से जोड़ना गलत'
उन्होंने कहा कि इसे रिपोर्टों में जिस मुद्दे गुजरात से जोड़ा गया है वह गलत है। उन्होंने कहा मुस्लिम समुदाय को पार्टी के मिशन 272 प्लस से जोड़ना जरूरी है।
जब मुस्लिम समुदाय की बात नहीं होती तो यह कहा जाता है कि भाजपा मुस्लिम समुदाय की बात नहीं करती। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस कार्यक्रम में मौजूद थे और अध्यक्ष के भाषण की हर पंक्ति को ध्यान से सुन रहे थे।
कल माफी मांगी थी राजनाथ ने
उन्होंने कहा कि सिंह ने कहा था कि जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने संस्कृत और हिन्दी के अध्यापकों को विचार विमर्श के लिए बुलाया तो तो उर्दू के अध्यापकों को भी बुलाया।
सिंह ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से मुस्लिम समुदाय की सेवा की और यदि कोई कमी रह गई तो वह सिर झुकाकर माफी मांग लेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों से वहां का प्रशासन पूरी सख्ती से निपटा और कहीं कोई गलती नहीं की गई।
शिवसेना ने किया खुद को अलग
रिपोर्टों में इसे गलत तरीके से गलत विषय के साथ जोडा गया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब शिव सेना से गलत रिपोर्ट के आधार पर प्रतिक्रिया मांगी जायेगी तो वह ऐसी ही होगी।
आप सही रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया मांगेंगे तो सही प्रतिक्रिया मिलेगी। रिपोर्टों के अनुसार शिव सेना ने भाजपा की गुजरात दंगों पर कथित माफी के बयान से अपने को अलग कर लिया है।