फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp to train love jihad victim for 2016 Olympics

तारा सहदेव को BJP ने दी बड़ी मदद

Mon, 01 Sep 2014 05:05 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
bjp to train love jihad victim for 2016 Olympics

भारतीय जनता पार्टी ने 'लव जिहाद' की कथित शिकार राष्ट्रीय शूटर तारा शाहदेव को 2016 ओलंपिक खेलों के लिए तैयार करने का फैसला किया है। पार्टी ने उन्हें रविवार को एक लाख रुपए का चेक सौंपा।

विज्ञापन


पार्टी उपाध्यक्ष रघुबर दास ने रांची में तारा शाहदेव से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि 2016 ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए उनकी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा, 'भाजपा तारा शाहदेव की कोचिंग का पूरा खर्च उठाएगी। ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए जो भी जरूरत होगी, पार्टी उसकी जिम्मेदारी लेती है।'
विज्ञापन


हालांकि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा का ये फैसला चुनावी हथकंडे के रूप में अधिक देखा जा रहा है। राज्य की कांग्रेस इकाई ने कहा कि भाजपा मामले का राजनीतिकरण कर रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में वोटरों का ध्रुवीकरण करने के लिए ये फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्हें सरकार पर भरोसा रखना चाहिए और मामले का राजनीतिक फायदा लेने से बचना चाहिए।

रंजीत के बारे में सामने आया नया खुलासा

bjp to train love jihad victim for 2016 Olympics

वहीं, तारा शाहदेव पर धर्म परिवर्तन करने को दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार रंजीत ‌‌सिंह कोहली उर्फ रकीब उल हसन के बारे में नया खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, रंजीत जजों, नौकरशाहों और नेताओं के 'लॉबियिस्ट' के बतौर काम करता था। वह झारखंड और दिल्ली के कई जजों, नौकरशाहों और नेताओं के संपर्क में था।

पुलिस का ऐसा मानना है कि रकीबुल ने न केवल बिहार-झारखंड के जजों से संपर्क बना रखे थे बल्कि यूपी और दिल्ली के भी कई जज उसके करीबी हैं।

उनके जरिए वह जमानत दिलाने, सजा में छूट आदि जैसे कार्य में एजेंट की भूमिका निभाता था। रविवार को पुलिस ने रंजीत के घर पर छापा मारा।

पुलिस ने रंजीत के घर मारा छापा

bjp to train love jihad victim for 2016 Olympics

पुलिस ने रंजीत के अशोक नगर स्थित ब्लोअर अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान उसके घर से 15 मोबाइल फोन, 36 सिमकार्ड, 4 प्रिंटर, एक पेन ड्राइव, 2 एयर गन और एक प्रोजेक्टर बरामद किया है।

इसके अलावा करीब 60 अदालती दस्तावेज और कुछ रजिस्टर भी जब्त किए गए। वहां से तारा शाहदेव से शादी के दस्तावेज और उसकी एक सीडी भी मिली। पुलिस ने रंजीत के तीन बैंक खातों को भी सील कर दिया।

पुलिस के साथ गए रंजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे फंसाया जा रहा है और वो एक सामान्य आदमी है। उसने तारा के चरित्र की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि वो उसके खिलाफ गहरी साजिश कर रही है।

रंजीत ने बताया, कौन है 'सरकार'

bjp to train love jihad victim for 2016 Olympics

रंजीत ने धर्म बदलने की बात कबूल की साथ ही उस ‘सरकार’ के संबंध में भी खुलासा किया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। रंजीत ने कहा कि वो फोन पर ‘सरकार’ यूपी के आईडी मिश्रा को कहता था।

मीडिया रिपोर्टों में पहले कहा गया था‌ कि रंजीत, रोहित नाम के किसी व्यक्ति को फोन पर 'सरकार' कहकर बात करता था। रोहित, रंजीत के बैंक खातों में रुपए भेजा करता था।

इस बीच राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने स्वीकार किया है उन्होंने रकीबुल उर्फ रंजीत से कानूनी मामले में मदद मांगी थी।

तारा और रंजीत की 7 जुलाई को हुई शादी में शामिल होने वाले नामधारी ने कहा कि हत्या के दोषी एक व्यक्ति को पेरोल पर रिहा कराने के लिए रंजीत से मदद मांगी थी क्योंकि उस अपराधी की बेटी का ऑपरेशन होना था।

नामधारी ने कबूली रंजीत से संपर्क की बात

bjp to train love jihad victim for 2016 Olympics

झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने कहा है कि वो रंजीत को जानते हैं, लेकिन जिस प्रकार उनका नाम मीडिया में आ रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि रंजीत दोहरा चरित्र जी रहा है और मीडिया को गलत जानकारी दे रहा है। नामधारी ने कहा कि रंजीत उनके पास आता रहता था।

रंजीत एक भाजपा नेता की पैरवी करने उनके पास आया था। उस नेता का नाम प्रवीण चंद्र पाठक बताया जा रहा है।

नामधारी ने कहा कि हत्या के उस आरोपी को जेल से रिहाई के लिए रंजीत ने उनसे मदद मांगी थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed