{"_id":"df874df182abcc93d5a0c1bc1f535a88","slug":"bjp-to-issue-showcause-notice-to-party-mp-raj-kumar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण विरोधी बयान पर बीजेपी सांसद को नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरक्षण विरोधी बयान पर बीजेपी सांसद को नोटिस
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण की आग में जल रहे हरियाणा में हालात अभी काबू में नहीं हो पा रहे हैं। इसी बीच भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को पार्टी ने आरक्षण विरोधी बयान देने पर भाजपा ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन
पार्टी ने सांसद राजकुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के हरियाण प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि आरक्षण का विरोध करने पर उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
उधर पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने इस मसले पर पार्टी हाइकमान से वार्ता की है। वहीं उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत ही जाट समुदाय को आरक्षण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
BJP to issue showcause notice to party MP Raj kumar Saini for his alleged comments opposing #JatReservation
— ANI (@ANI_news) February 20, 2016