{"_id":"a6b8ccd2-b28d-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-to-hold-nationwide-protests-against-upa-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों नही चली संसद, जनता को बताएगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्यों नही चली संसद, जनता को बताएगी भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा संसद क्यों नहीं चल रही है, इसकी वजह जनता को बताएगी। इसके लिए पार्टी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ आगामी चार और पांच मई को देशभर में भंडाफोड़ आंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को ‘गुनाहों का गार्जियन’ और कांग्रेस को ‘करप्शन का कॉकश’ जैसी संज्ञाएं देने के साथ ही भाजपा अब सरकार व कांग्रेस के खिलाफ संसद से सड़क पर उतरने जा रही है।
विज्ञापन
कोल आवंटन मामले में प्रधानमंत्री के इस्तीफे तथा कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग पर संसद में हंगामा कर रही भाजपा अब जनता के बीच जा रही है।
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और महासचिव जेपी नड्डा ने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और घोटालों तथा गुनाहों पर परदा डालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ यह भंडाफोड़ आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि इस आंदोलन के तहत सभी राज्यों में धरना व प्रदर्शन होंगे। इन कार्यक्रमों में पार्टी के केंद्रीय नेता भी हिस्सा लेंगे। नकवी ने कहा कि इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाएगा कि संसद क्यों नहीं चल पा रही है।
लोगों को बताया जाएगा कि कांग्रेस ने किस तरह से कोल आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन कर सीबीआई की रिपोर्ट में बदलाव करने की कोशिश की।
नकवी ने कहा कि इस आंदोलन के बाद भाजपा ‘गांव-गांव, घर-घर चलो’ अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कुशासन के चलते देश इस समय 376 बिलियन डॉलर यानी 20.60 लाख करोड़ के कर्ज में डूब गया है।
इस आंदोलन के तहत उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में नकवी के साथ वरुण गांधी व विनोद पांडेय शामिल होंगे।
उत्तराखंड में श्याम जाजू, चंडीगढ़ में प्रकाश जावडे़कर, पंजाब में थावर चंद गहलोत, हिमाचल प्रदेश में बलवीर पुंज, जम्मू-कश्मीर में कैप्टन अभिमन्यु, हरियाणा में उमा भारती तथा दिल्ली में रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे।
इन राज्यों में चार मई को ही भंडाफोड़ कार्यक्रम होगे। जबकि कई अन्य राज्यों में पांच मई को होंगे।