फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP to decide on Gadkari 2nd term as chief says RSS

'भाजपा करेगी गडकरी के दूसरे कार्यकाल पर फैसला'

Sun, 04 Nov 2012 10:39 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Sun, 04 Nov 2012 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP to decide on Gadkari 2nd term as chief says RSS

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के कारोबारी सौदों को लेकर उठे विवाद से खुद को पहले ही दूर कर चुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल पर फैसला भाजपा को करना है।

विज्ञापन


संघ के महासचिव सुरेश जोशी ने केलंबक्कम में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की तीन दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आरएसएस का मुद्दा नहीं है। राजनीतिक दलों की अपनी खुद की व्यवस्था होती है। इसमें संघ को भूमिका नहीं निभा रहा है।
विज्ञापन


जोशी से पूछा गया था कि क्या आरएसएस गडकरी को दूसरा कार्यकाल दिए जाने का समर्थन करेगा। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व संघ ने इस मामले से खुद को अलग करते हुए कहा था कि कानून को अपना काम करना चाहिए। साथ ही संघ ने कहा था कि उसके मन में किसी के लिए खास जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि बैठक में गडकरी के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। भ्रष्टाचार के खिलाफ आरएसएस के रुख को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के ऊपर लगे आरोपों की विस्तृत जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गडकरी के ऊपर आरोप साबित नहीं हुए हैं।


गडकरी के खिलाफ संघ की ओर से जांच किए जाने के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि संगठन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे गए सवाल को जोशी टाल गए। उन्होंने बस इतना कहा कि यह संघ का मामला नहीं है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दे रखा है और इस पर अमल होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed