{"_id":"15c8457c3ff70ce9ef5e08fed57e5937","slug":"bjp-to-charge-10-rupees-from-its-workers-to-attend-modi-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोदी की रैली के लिए 5 नहीं, 10 रुपए देने होंगे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब मोदी की रैली के लिए 5 नहीं, 10 रुपए देने होंगे
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Sun, 22 Sep 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अपने पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की अगले महीने बंगलूरू में होने वाली रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से 10 रुपए प्रवेश शुल्क लेगी। इस बारे में पार्टी ने लगभग अंतिम फैसला ले लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले मोदी की हैदराबाद में हुई रैली के लिए 5 रुपए प्रवेश शुल्क लिया गया था। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना भी साधा था।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने के मध्य में किसी तिथि को रैली हो सकती है। इस रैली के साथ कर्नाटक में भाजपा के आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पार्टी नेता एम वेंकैया नायडू इस रैली के प्रभारी हैं। पार्टी रैली के लिए उचित स्थान तलाश रही है। पार्टी को रैली में करीब 5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
25 सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली मोदी की रैली के लिए भी 5 रुपए प्रवेश शुल्क लिया जाएगा।
इससे पहले हैदराबाद में हुई रैली में लोगों से उत्तराखंड राहत कार्यों के लिए 5 रुपए लिए गए थे।
पार्टी ने प्रवेश शुल्क लिए जाने की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि यह पारिवारिक कार्यक्रम है और शुल्क लिया जाना सामान्य बात है।