फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp to brainstorm on poll strategy at party conclave

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक, मोदी पर अहम फैसला

Fri, 01 Mar 2013 10:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
bjp to brainstorm on poll strategy at party conclave

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज राजधानी दिल्ली में हो रही है। इसमें अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा स्वयं को विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने के लिए रणनीति तैयार करने पर मंथन करेगी।

विज्ञापन


बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड में शामिल करने जैसे अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक शनिवार और रविवार को होगी, जिसमें देश भर से परिषद के सदस्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी की बैठक में देश के राजनीतिक, आर्थिक, आंतरिक हालात और राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर विस्तार से चर्चा करेगी। साथ ही भ्रष्टाचार, घोटालों और महंगाई के मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए रणननीति बनाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने विचार रखेंगे। बैठक में हैदराबाद धमाकों के बाद आंतरिक सुरक्षा स्थिति, वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले, आर्थिक मंदी, भारत-पाकिस्तान संबंध समेत कई मुद्दों पर चर्चा  होगी।

कार्यकारिणी की बैठक चार सत्रों में, जबकि परिषद की बैठक नौ सत्रों में होगी। इन सत्रों में पिछले कुछ महीनों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में 'सुशासन संकल्प, भाजपा विकल्प' के मूलमंत्र के साथ भविष्य विशेष रूप से आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।


कार्यकर्ताओं को इस लक्ष्य को लेकर लोगों के बीच युद्धस्तर पर अभियान चलाने का संदेश दिया जाएगा। अंत्योदय और सुशासन के विषयों पर भी चर्चा होगी। राजनाथ सिंह के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकारिणी और परिषद की ये पहली बैठक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed