फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP to appoint Rupa Ganguly as WB BJP chief

'द्रौपदी' के जरिए पश्चिम बंगाल में ममता को चुनौती देगी भाजपा

Sun, 11 Oct 2015 10:01 AM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
BJP to appoint Rupa Ganguly as WB BJP chief

प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वालीं रूपा गांगूली पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा का नया चेहरा होंगी।

विज्ञापन


भाजपा आलाकमान ने उन्हें पश्चिम बंगाल की कमान सौंपने का मन बना लिया है। जल्द ही उन्हें राहुल सिन्हा की जगह राज्य भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और सिन्हा को केंद्रीय टीम में जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि बीते दिनों इस मामले में गांगूली की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद ही भाजपा आलाकमान राज्य अध्यक्ष पद पर गांगूली के नाम का औपचारिक एलान करेगा। इसके प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और संघ के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने भी गांगूली का मन टटोल लिया है।

बीजेपी को रूपा पर भरोसा

BJP to appoint Rupa Ganguly as WB BJP chief

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद पर रूपा गांगूली के चयन में चर्चित और महिला चेहरा होना उनके हक में है। हालांकि संगठन का अनुभव न होने की बात उनके विरोध में है।

मगर पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि चर्चित चेहरा होने के कारण गांगूली, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ खबरों में बनी रहकर उन्हें चुनौती पेश कर सकती हैं।

वहीं वर्तमान अध्यक्ष राहुल सिन्हा के लगभग आठ साल से पद पर होने और राजनीतिक अपील कम होने की बात कही जा रही है। भाजपा की रणनीति रुपा के जरिए ग्लैमर को भुनाने की तो है ही। साथ ही उन पर सिन्हा की तरह बाहरी होने का आरोप भी नहीं लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed