फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp ticket to b sriramulu from bellary

भाजपा ने बेल्लारी से श्रीरामुलु को उतारा, भोपाल से आलोक को टिकट

Sat, 22 Mar 2014 02:10 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
bjp ticket to b sriramulu from bellary

भाजपा ने सुषमा स्वराज के विरोध के बावजूद बी. श्रीरामुलु को कर्नाटक के बेल्लारी से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने बॉलीवुड गायक बप्पी लाहिड़ी को पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


श्रीरामुलु और लाहिड़ी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। श्रीरामुलु भाजपा में आने से पहले बीएसआर कांग्रेस प्रमुख थे। इनको पार्टी में शामिल करने का स्वराज ने विरोध किया था।
विज्ञापन


पत्रकार अश्वनी कुमार चोपड़ा ‘मिन्ना’ को भाजपा ने हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश के भोपाल से आलोक संजार और सागर से लक्ष्मी नारायण यादव को टिकट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खजुराहो से नागेंद्र सिंह, मंदसौर से सुधीर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी प्रत्याशियों की सूची महासचिव थावरचंद गहलोत ने जारी की। वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह की बजाए पार्टी ने राजस्थान के बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से कर्नल सोनाराम चौधरी को मैदान में उतारा है। करौली धौलपुर सुरक्षित सीट से मनोज राजौरिया को टिकट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed