फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp telivision

भाजपा की युवा टीवी का बदलेगा अंदाज, पार्टी ने बनाई रणनीति

Wed, 09 Sep 2015 08:56 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
bjp telivision

सोशल मीडिया और सूचना तकनीक के सहारे लोकप्रियता और अपनी पैठ बढ़ाने की दिशा में लगातार काम रही भाजपा अब इंटरनेट पर चलने वाली युवा टीवी को नया लुक देगी।

विज्ञापन


इस कड़ी में सबसे पहले नितिन गडकरी के कार्यकाल में वर्ष 2009 किए गए युवा टीवी का नाम बदल कर बीजेपी टीवी करने की योजना है। पार्टी इसके माध्यम से इसी साल बनाए गए 11 करोड़ सदस्यों में से खासतौर पर शहरी सदस्यों से सीधा संवाद बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व ने इसके लिए सूचना तकनीकी सेल से जरूरी बदलाव करने और इसकी पहुंच बढ़ाने केलिए सुझाव मांगे हैं। फिलहाल युवा टीवी पर पार्टी के कार्यक्रमों का प्रसारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की योजना भविष्य में इसकेमाध्यम से विषय विशेष पर बहस छेड़ने, मुद्दा विशेष पर अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी के रुख से अवगत कराने की है।

खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव के बाद से युवा टीवी को प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग हिट कर रहे हैं। पार्टी की योजना इसकी संख्या में कई गुणा वृद्घि करने की है।

गडकरी की कार्यकाल में इंटरनेट पर शुरू हुई थी युवा टीवी

bjp telivision

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने युवा टीवी का नाम बदल कर बीजेपी टीवी करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बीजेपी टीवी नाम पड़ने से यह पार्टी से सीधे जुड़ा दिखेगा।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का पार्टी व्यापक इस्तेंमाल करना चाहती है। खासकर योजना अपने करोड़ों युवा और शहरी कार्यकर्ताओं के साथ इसके माध्यम से सीधा संवाद स्थापित करने का है।

उल्लेखनीय है कि फिलहाल युवा टीवी पर पार्टी के प्रेस कांफ्रेंस, बड़े नेताओं की रैलियों में दिए गए भाषणों के वीडियो को अपलोड किया जाता है।

अब योजना इससे आगे बढ़ते हुए इसके माध्यम से समर्थकों और कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने की है।  हाल के सदस्यता अभियान में पार्टी के करीब 11 करोड़ सदस्य बने हैं।

इनमें से ज्यादातर के पास मोबाइल है तो शहरी क्षेत्रों में बने सदस्य इंटरनेट का सहजता से इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को लगता है कि युवा टीवी के माध्यम से वह नए और युवा कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क साध सकती है।

उल्लेखनीय है कि युवा टीवी की शुरुआत अध्यक्ष रहते गडकरी ने की थी। तब इसका ध्येय लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को प्रचार प्रसार दिलाना था। इसकी शुरुआत के दौरान से अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि अब इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed