फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP targets me to distract people:Vadra

वाड्रा बोले, 'राजनैतिक हथियार के रूप में हो रहा मेरा इस्तेमाल'

Mon, 23 Nov 2015 06:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 06:28 AM IST
विज्ञापन
BJP targets me to distract people:Vadra

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीतिक प्रतिघात का विषय हो गए हैं । उनका प्रयोग राजनीतिक औजार के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा शासित हरियाणा और राजस्थान में वाड्रा के भूमि सौदे की जांच चल रही है।

वाड्रा ने कहा उन्हें कारोबार करने वाले किसी अन्य कारोबारी की तरह लिया जाना चाहिए और इस बात को उनके पत्नी के राजनीतिक परिवार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘इन दोनों तथ्यों को लगातार जोड़े बिना’ देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

'लोगों का ध्यान बंटाने के लिए बना रहे निशाना'

BJP targets me to distract people:Vadra

यह आरोप लगाते हुए कि उन पर लगातार राजनीतिक हमले होते हैं, 46 वर्षीय वाड्रा ने दावा किया कि भाजपा जब भी लोगों का ध्यान बंटाना चाहती है एक राजनीतिक औजार के तौर पर उन पर हमले करती है।

वाड्रा ने कहा कि हमेशा उन्होंने कानून के मुताबिक अपने कारोबार में पारदर्शिता बरती है लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया और झूठ फैलाया गया और जिस तरह से उन्हें पेश किया गया उनके लिए बेहद कठिन स्थिति बन गई है।

वाड्रा ने कहा, ‘मेरे बारे में धारणा इतनी गहरी हो गयी है कि ऐसा लगता है जैसे कि किसी के लिए अब सच के कोई मायने नहीं रह गए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed