फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp sure to get 235 seats in lok sabha election 2014

भाजपा को अब पास दिखने लगी है दिल्ली की गद्दी

Thu, 08 May 2014 11:24 AM IST
Updated Thu, 08 May 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
bjp sure to get 235 seats in lok sabha election 2014

भाजपा एक बार फिर फीलगुड में है। चुनाव को लेकर पार्टी के आंतरिक सर्वे के बाद भाजपा खुद को दिल्ली तख्त के बेहद करीब देखने लगी है। इस आंतरिक सर्वे के तहत भाजपा को 235 सीटें मिलती दिख रही हैं।

विज्ञापन


सार्वजनिक तौर पर  एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल जाने का दावा करने वाली भाजपा हालांकि इस हकीकत से इनकार नहीं कर रही है कि संसद में पर्याप्त संख्या बल जुटाने के लिए उसे कुछ दमदार सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन


भाजपा को उम्मीद है कि 200 का आंकड़ा पार होते ही उसे सहयोगी जुटाने में कोई मुश्किल नहीं होगी। भले ही चुनाव प्रचार के दौरान कुछ दलों के साथ उसकी जुबानी जंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

235 सीट म‌िलने का अंदाजा

bjp sure to get 235 seats in lok sabha election 2014

बहरहाल, सर्वे में भाजपा उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक आदि राज्यों में भी अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है।

हालांकि अभी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पंजाब, केरल आदि राज्यों से अभी अंतिम सर्वे रिपोर्ट आनी बाकी है।

सर्वे में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 58 सीटें दी गई हैं। उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा का गणित यह है कि पिछली बार कांग्रेस को 21 सीटें व भाजपा को 10 सीटें मिली थीं, जबकि दोनों को मिले मतों में मात्र आधा फीसदी का अंतर था।

पार्टी का मानना है कि इस बार कांग्रेस की दयनीय हालत है। जबकि भाजपा मान रही है कि बसपा के दलित व सपा के ओबीसी वोट बैंक से भी उसे मत मिले हैं।

बिहार में भाजपा का आकलन है कि जदयू को भारी नुकसान होने जा रहा है, इससे पार्टी वहां 22 सीटें पाने की उम्मीद पाल रही है।

उत्तर भारत से ज्यादा सीटों की उम्मीद

bjp sure to get 235 seats in lok sabha election 2014

राजस्थान में 22, मध्य प्रदेश में 25, दिल्ली में छह, उत्तराखंड में चार, हरियाणा में सात, हिमाचल प्रदेश में चारों सीटें पाने की उम्मीद है। दक्षिणी राज्यों में भाजपा को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से भी खासी उम्मीदें हैं। सर्वे में उसे कर्नाटक में 20 सीटें मिलती दिख रही हैं।

असम में भी पार्टी को सात सीटें दी गई हैं। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी कहते हैं कि पार्टी ने छोटे-बड़े 25 दलों के साथ समझौता किया है। उन्हें भी सीटें मिलेंगी। नकवी का दावा है नरेंद्र मोदी की लहर के चलते एनडीए अपने दम पर बहुमत मिल जाएगा।

बहरहाल, भाजपा ने अब अंतिम चरण की उत्तर प्रदेश, बिहार, व पश्चिम बंगाल 41 सीटों को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए पार्टी के लगभग सभी बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed