फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp supporters became angry after bad statement on queen of jhansi

झांसी की रानी पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़के भाजपाई, बवाल

Mon, 01 Feb 2016 01:54 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
bjp supporters became angry after bad statement on queen of jhansi

बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया द्वारा वीरांगना रानी झांसी पर की गई अपमान जनक टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


उन्होंने सभा स्थल पर तोड़फोड़ करते हुए फूल सिंह बरैया के साथ धक्का-मुक्की की। बच कर निकलते बरैया की कार पर पथराव भी किया गया, जिससे कार का शीशा टूट गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


आत्म हत्या करने वाले हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला को श्रद्धांजलि देने के लिए बहुजन संघर्ष दल के तत्वावधान में रविवार को बस स्टैंड के पास स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में सभा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के मुख्य अतिथि बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया ने अपने भाषण के दौरान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने भाषण में रानी की देशभक्ति पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए 1857 के संघर्ष का पूरा श्रेय झलकारी बाई को दिया और रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष व बलिदान को पूरी तरह से नकार दिया।

फूल सिंह की गिरफ्तारी की मांग

bjp supporters became angry after bad statement on queen of jhansi

यह जानकारी वहां मौजूद लोगों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिली तो उनमें रोष फैल गया। भाजपा कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के नेतृत्व में थाना नवाबाद पहुंचे और पुलिस से आयोजन रुकवा कर फूल सिंह बरैया की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

काफी देर तक भाजपाई थाने पर धरना पर बैठे रहे, लेकिन पुलिस एक्शन में नहीं आई। इसी बीच एक भाजपाई ने सभी से कार्यक्रम स्थल चलने को कहा। इसके बाद सभी लोग कुंज वाटिका की ओर चल दिए।

भाजपाइयों को आयोजन स्थल पर जाते देख थाना नवाबाद पुलिस ने सदर बाजार थाना पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस और भाजपाई एक साथ कुंज वाटिका पहुंचे। वहां भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सभा में मौजूद लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया।

हंगामा होता देख थानाध्यक्ष सदरबाजार आशीष कुमार मिश्र मंच पर चढ़ गए और नेताओं को सुरक्षित नीचे उतार दिया। सभी नेता एक-एक करके चले गए, लेकिन फूल सिंह बरैया पीछे जाकर कुर्सी पर बैठ गए।

नारेबाजी करते हुए फेंकी कुर्सियां

bjp supporters became angry after bad statement on queen of jhansi

इधर, भाजपाई नारेबाजी करते हुए कुर्सियां फेंकने लगे। इसी बीच किसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि रानी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेता जी पीछे बैठे हैं। यह जानकारी लगते ही कुछ लोग बरैया की ओर दौड़ पड़े।

पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर भाजपाइयों को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच एक पार्षद सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर घुस गए और फूल सिंह बरैया के साथ धक्का मुक्की कर दी।

स्थिति को देखते हुए फूल सिंह बरैया ने दौड़ लगा दी और अपनी कार में बैठ गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया। कुछ लोग कार रोकने दौड़़े भी लेकिन सफल नहीं हो सके।

बाद में भाजपा नेता सुधीर सिंह एडवोकेट ने थाना नवाबाद में तहरीर देकर बताया कि मध्यप्रदेश के नेता ग्वालियर निवासी फूल सिंह बरैया ने झांसी की रानी की शान के खिलाफ बोलते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने देश के लिए नहीं अपने पुत्र को बचाने के लिए तलवार उठाई थी।

वह अंग्रेजों से मोर्चा लेते हुए शहीद नहीं हुई थी, बल्कि झांसी से भागकर ग्वालियर में आत्महत्या की थी। भाजपा नेता की तहरीर पर फूल सिंह बरैया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि फूल सिंह बरैया पूर्व में बसपा में थे। लेकिन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। बाद में बरैया ने बहुजन संघर्ष दल के नाम से अलग संगठन बनाया है।

बिना परमीशन के हो रही थी सभा

bjp supporters became angry after bad statement on queen of jhansi

कुंज वाटिका में हो रही श्रद्धांजलि सभा के लिए परमीशन नहीं ली गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट आरपी मिश्रा ने बताया कि सभा के लिए उनके पास किसी ने आवेदन नहीं किया था, जबकि एसएचओ सदरबाजार के अनुसार सभा शुरू होने के बाद उन्हें पत्र भेजकर जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई थी।

तथाकथित आयोजक को पूछताछ के बाद छोड़ा

हंगामे के बाद जांच में जुटी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से आयोजन स्थल की बुकिंग करने वाली एक महिला नेत्री व उनके सहयोगी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम की आयोजक नहीं हैं, अपने एक रिश्तेदार के कहने पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल की बुकिंग की थी। बाद में उन्हें जाने दिया गया।

मैंने कुछ भी विवादित नहीं बोला - बरैया

बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया का कहना है कि इतिहासकारों ने झांसी की रानी को ज्यादा महिमामंडित किया है। झलकारी बाई को नजरंदाज किया गया, इस कारण उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसकी वह हकदार हैं। मैंने कुछ भी विवादित नहीं बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed