फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp sticks to modi's elevation but tries to pacify advani

रूठे 'लाल' को मनाने की कोशिशें आज भी जारी

Tue, 11 Jun 2013 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Jun 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
bjp sticks to modi's elevation but tries to pacify advani

लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफे से पैदा हुआ बीजेपी का संकट अभी दूर नहीं हुआ है। आज भी उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं। पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और उमा भरती ने उनसे मुलाकात की है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि आरएसएस के नेता भैया जोशी आज आडवाणी के आवास जाकर उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी आडवाणी से मुलाकात करने दिल्ली आने वाले हैं।

इस बीच बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है और वो इसे सुलझा लेगी।

जावडेकर ने इस पूरे मामले में आरएसएस की भूमिका से इनकार किया और कहा कि पार्टी को इस मामले में संघ से किसी प्रकार का दिशा-निर्देश नहीं मिल रहा है।

वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह भी आज आडवाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे। आपको बता दें जसवंत सिंह ने भी गोवा कार्यकारिणी में शिरकत नहीं की थी।

आडवाणी, मोदी की लड़ाई में हारी भाजपा
विज्ञापन


लुटिययन जोन में लगे पोस्टर


इस बीच दिल्ली में हृदयस्थल लुटियन जोन में आडवाणी के इस्तीफे के पोस्टर लगाए गए है। ये पोस्टर किसने लगाए हैं, ये स्पष्ट नहीं है।

इनमें से एक पोस्टर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास के करीब भी लगाया गया है।

इन पोस्टरों पर लिख गया है- बीजेपी का पर्दाफाश।

मोदी का रथ रोकने को कांग्रेस ने कसी कमर
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लाल कृष्ण आडवाणी ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से इस्तीफा दे दिया था।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा था, 'मुझे नहीं लगता भाजपा वही आदर्शवादी पार्टी है जिसे डा. मुखर्जी, दीनदयालजी, नानाजी और वाजपेयी ने खड़ा किया था और जिसकी मुख्य सोच देश और उसके लोगों के लिए थी। अब हमारे ज्यादातर नेता निजी स्वार्थ को साधने में लगे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed