फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp state units want only narendra modi for election campaign

मोदी की लोकप्रियता ने बढ़ाई बीजेपी की सिरदर्दी

Mon, 21 Oct 2013 03:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Oct 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
bjp state units want only narendra modi for election campaign

कभी फिल्मी कलाकार किसी भी राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक हुआ करते थे।

विज्ञापन


भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा व मुकेश खन्ना, कांग्रेस के राजेश खन्ना और राज बब्बर चुनावी रैली के दौरान इस भूमिका को निभाते रहे हैं। ये कलाकार मतदाताओं को खींचने में माहिर माने जाते हैं।

लेकिन लगता है कि अब वक्त बदल गया है। मसलन भाजपा के लिए स्टार प्रचारक कोई फिल्मी कलाकार नहीं, केवल नरेंद्र मोदी ही हैं।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की भाजपा इकाई नरेंद्र मोदी को ही प्रचार के लिए बुलाना चाहती है।

यह भाजपा के लिए बेहद असमंजस की स्थिति है कि ऐसे में वह किसे ना कहे। हालांकि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता मोदी की बढ़ती डिमांड को पार्टी के लिए अच्छा मानते हैं।
विज्ञापन


इनका कहना है कि फिल्मी कलाकारों की तुलना में मोदी का लाव-लश्कर कम होता है और फिर मोदी भीड़ खींचने वाले लोकप्रिय नेता हैं। साथ ही मीडिया में भी खूब प्रचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नेता का कहना है कि मोदी की बढ़ती डिमांड ने जरूर मुख्तार अब्बास नकवी की सिरदर्दी बढ़ा दी है। नकवी ही पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़ी समितियों की अगुवाई करते हैं।

बीजेपी चाहती है कि 2 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच नरेंद्र मोदी कम से कम 25 रैलियों में जरूर दिखें।

भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में मोदी से पार्टी को बहुत ही उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed