{"_id":"45754100-2fb4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-stalwarts-reach-gujarat-for-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में एक दिसंबर को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात में एक दिसंबर को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Nov 2012 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात को फिर से फतह करने के लिए भाजपा एक दिसंबर से चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। इसके लिए भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता और पार्टी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एक व दो दिसंबर को गुजरात में ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
गुजरात में चुनाव के पहले चरण में 95 विधानसभा सीटों के लिए यह प्रचार शुरू होगा। सभी बड़े नेताओं को एक साथ गुजरात में उतारने की भाजपा की इस कबायद को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व के बीच तनातनी की अटकलों को विराम देने की कोशिश माना जा रहा है।
विज्ञापन
खासतौर पर राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एमजी वैद्य के विवादित बयान के बाद पार्टी खुद को एकजुट दिखाने की कोशिश कर रही है। वैद्य ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ जारी मुहिम में शक की सुई नरेंद्र मोदी की ओर जाती है।
विज्ञापन
हालांकि खुद गडकरी ने वैद्य के इस दावे को खारिज कर दिया था। इसी तरह यह बात भी सामने आई थी कि मोदी बिहार और अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए गुजरात बुलाने के पक्ष में नहीं हैं।
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए लगभग सभी राष्ट्ीय नेता गुजरात में मौजूद रहेंगे।
इनमें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज,राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली से लेकर डा. मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, वैंकेया नायडू भी शामिल हैं।
भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम भी इस सूची में शामिल है। इनके अलावा महासचिव रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी व शहनवाज हुसैन भी गुजरात पहुंचेंगे।