फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP spent over Rs 460 crore on narendra modi campaign in loksabha elections

मोदी को PM बनाने के लिए BJP ने जमकर किया खर्च

Tue, 03 Mar 2015 12:10 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
BJP spent over Rs 460 crore on narendra modi campaign in loksabha elections

लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रचार आदि में 712 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। पार्टी ने मोदी की तूफानी रैलियों, चाय पर चर्चा और 3डी कार्यक्रमों पर 460 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर दिए, जबकि कांग्रेस ने पूरे चुनाव प्रचार पर 486.21 करोड़ खर्च किए।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार में खर्च के मामले में लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर रही, उसने 64.48 करोड़ रुपए खर्च किए। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, 2004 से 2014 के बीच राजनीतिक दलों के चंदे में 418 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि खर्च में 386 फीसदी की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पार्टी के आय-व्यय के अध्ययन के बाद एडीआर ने बताया कि 2004 में हुए लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय पार्टियों ने 223.80 करोड़ रुपए चंटा जुटाया था, जबकि 2009 में उन्होंने 854.89 करोड़ रुपए जुटाए। 2014 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों को 1,158.59 करोड़ रुपए का चंदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआर ने जिन दलों का अध्ययन किया है, उनमें भाजपा, कांग्रेस, बसपा, एनसीपी, सीपीआई और सीपीएम शामिल हैं।

लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जुटाया सबसे ज्यादा चंदा

BJP spent over Rs 460 crore on narendra modi campaign in loksabha elections

2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक चंदा जुटाया था। चुनावों के 75 दिनों के अंतराल में पार्टी को 588.45 करोड़ चंदा मिला। उसी अ‌वधि में कांग्रेस को 350.39 करोड़, एनसीपी ने 77.85 करोड़, बसपा ने 77.26 करोड़, सीपीआई ने 9.52 रुपए जुटाए। राष्ट्रीय प‌ार्टियों में सबसे कम चंदा सीपीआई को ही मिला।

2014 में भाजपा चंदा जुटाने में भी अव्‍वल रही और खर्च करने में भी। पार्टी ने लगभग 75 दिनों तक चले चुनाव प्रचार में 712.48 करोड़ खर्च किए। उसी अवधि में कांग्रेस ने 486.21 करोड़ खर्च किए, एनसीपी ने 64.48 करोड़ और बसपा ने 30.06 करोड़ खर्च किए। सीपीआई ने 75 दिनों की अवधि में चुनाव प्रचार पर महज 6.72 करोड़ खर्च किए।

2004 में हुए लोकसभा चुनावों में इन दलों ने 269.42 करोड़ रुपए खर्च क‌िए थे। 2014 में ये राशि 225 फीसदी बढ़कर 875.81 करोड़ रुपए हो गई। 2014 में लोकसभा चुनावों में लगभग 1,308.75 करोड़ रुपए खर्च हुए। पिछले एक दशक में चुनाव खर्च में 386 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed