फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp special plan for mission 2017.

मिशन 2017 के लिए भाजपा ने बनाया खास प्लान

Sun, 07 Dec 2014 12:50 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
bjp special plan for mission 2017.

उत्तरप्रदेश के मिशन 2017 को साधने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीतियों पर अमल शुरू कर दिया है। प्रदेश के भावी संगठन में जहां पूरी तरह सामाजिक ताने-बाने का पालन होगा। तो वहीं निर्णय प्रक्रिया को स्थापित नेताओं से अलग रखा जाएगा।

विज्ञापन


युवा सोच के सहारे ही पार्टी अपने मिशन को फतह करेगी। इसी कवायद में बीते दिनों प्रदेश के कोर ग्रुप को भंग किया गया था। वहीं पार्टी हर छोटे-बडे नेता को काम जरूर देगी। भाजपा ने जिला स्तर तक नए नेतृत्व को उभारने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई को जिला स्तर पर नए चेहरे उभारने को कहा है। भविष्य के लिए दलित एवं पिछड़े वर्ग में नेतृत्व तैयार करने के बाबत वाजपेई को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला स्तर पर 15 युवा चेहरों की सुचि तैयार करें। आने वाले दिनों में पार्टी इन चेहरों पर ही संगठन से लेकर चुनावी राजनीति तक में दांव लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर 15 सदस्यों की बनेगी सूची

bjp special plan for mission 2017.

वहीं भाजपा आलाकमान ने तय किया है कि कोर ग्रुप में शामिल रहे रमापति राम त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, सूर्य प्रताप शाही, विनय कटियार, मुरली मनोहर जोशी, केशरी नाथ त्रिपाठी, और वरूण गांधी सरीखे नेताओं को वह मिशन 2017 के निर्णय प्रक्रिया से दूर रखेगी।

हालांकि हर हाथ को काम के अपने वायदे के अनुसार पार्टी इन नेताओं को संगठन से जुडे अन्य काम सौंपेगी। ताकि ये नेता विरोध में अपना समय न लगाएं।

दूसरी ओर भाजपा आलाकमान ने निर्णय किया है कि पदमुक्त किए गए सभी 21 विभाग संगठन मंत्रियों को चुनाव प्रबंधन के काम में जोड़ा जाएगा। पार्टी ने इन नेताओं को भविष्य में सक्रिया राजनीति में भी उतारने का निर्णय लिया है।

एक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का कहना है कि भविष्य संवारने के मकसद से 21 विभाग संगठन मंत्रियों को पदमुक्त किया गया है। इन चेहरों को जल्द ही संगठन में जगह देकर इन्हें प्रबंधन के काम में जोडा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed