फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp-sp behind muzzafarnagar riots

'अखिलेश के राज में हुए सौ से ज्यादा दंगे'

Mon, 09 Sep 2013 02:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Sep 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
bjp-sp behind muzzafarnagar riots

मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में भड़के दंगे अब सियासी रंग लेते जा रहे हैं। इसी खेल में कूदते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को भाजपा और सपा पर हमला बोला।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश में यह सब कुछ भाजपा और समाजवादी पार्टी की मिलीभगत से हो रहा है। लोकसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में दोनों दल घिनौनी राजनीति कर रहे हैं।"
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए: मुजफ्फरनगर के दंगों का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में वीएचपी और सहयोगी संगठन के वरिष्ठ लोगों ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और बाहर निकलकर वीएचपी ने कहा कि सब ठीक है, परिक्रमा कार्यक्रम ठीक चलेगा।


मायावती ने कहा, "लेकिन जब माहौल गर्माया, तो सरकार पीछे हट गई। मैं उत्तर प्रदेश की जनता से आग्रह करती हूं कि भाजपा और समाजवादी पार्टी के इसे घिनौने षडयंत्र से सावधान रहें और बहकावे में न आएं।"

बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि अखिलेश सरकार के राज में अब तक सौ से ज्यादा दंगे हो चुके हैं। सूबे में अरानकता का माहौल है और कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed