फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp sought manmohan singh ashwani kumar resigns coal cbi report

विपक्ष ने प्रधानमंत्री, कानून मंत्री का इस्तीफा मांगा

Fri, 26 Apr 2013 02:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Apr 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
bjp sought manmohan singh ashwani kumar resigns coal cbi report

सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में माना है कि कोल ब्लॉक आवंटनों की स्टेटस रिपोर्ट का मसौदा कानून मंत्री अश्विनी कुमार को दिखाया गया था।

विज्ञापन


सीबीआई के इस स्वीकारोक्ति के बाद भाजपा और वामदलों ने कानून मंत्री अश्विनी कुमार को तुरंत उनके पद से हटाने की मांग की है।

सीबीआई के हलफनामे से कठघरे में कानून मंत्री
विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि अश्विनी कुमार ने अपने मंत्रालय का दुरुपयोग करते प्रधानमंत्री को बचाने के लिए सीबीआई को प्रभावित किया। ऐसे में मनमोहन सिंह को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जानना जरूरी हो गया है कि असली स्टेटस रिपोर्ट क्या थी?

प्रसाद ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से साफ कहा था कि वह अपनी स्टेटस रिपोर्ट किसी के साथ शेयर करेगी। ऐसे में सीबीआई ने कानून मंत्रालय, पीएमओ और कोयला मंत्रालय को यह रिपोर्ट क्यों दिखाई?''

वहीं वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि सीबीआई यह बताए कि स्टेटस रिपोर्ट दिखाते वक्त उस बैठक में कौन-कौन मौजूद थे। सीबीआई ने अपने हलफनामे में कई बातें छुपाई, उसे साफ करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed