{"_id":"8f76ed28-88e5-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-slams-salman-khurshid-for-lunch-with-pakistan-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशरफ की यात्रा पर भाजपा का वार तो बचाव में कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अशरफ की यात्रा पर भाजपा का वार तो बचाव में कांग्रेस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के जवान का सिर काटने की पाकिस्तानी सेना की नापाक करतूत के बाद पाक प्रधानमंत्री परवेज अशरफ की जियारत यात्रा पर भारत के आदर सत्कार को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए तो कांग्रेस ने इन सवालों को थामने की कोशिश की।
विज्ञापन
भाजपा ने केंद्र सरकार की ओर से शिष्टाचार निभाने पर सवाल उठाए तो कांग्रेस ने इन सवालों को थामते हुए इसे देश की परंपरा करार दिया है।
दरअसल, सीमा के अंदर पाक सैनिकों द्वारा भारतीय जवान का सिर काटने की घटना से देशभर में पाक को लेकर नफरत का माहौल है।
इस घटना के बाद सरकार ने पाकिस्तान सरकार से भारतीय जवान का सिर मांगा था। मगर पाकिस्तान सरकार इस घटना से ही साफ मुकर गई थी।
भाजपा ने अशरफ की निजी यात्रा को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए यूपीए सरकार के ‘शिष्टाचार’ को गैरवाजिब करार दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश नहीं चाहता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को शिष्टाचार दिया जाए।
विज्ञापन
ऐसा शिष्टाचार राजस्थान सरकार भी दे सकती थी। देश के विदेश मंत्री का जाना जरूरी नहीं था। वे भी तब जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में यह कहा हो कि पाकिस्तान जब तक अपनी आतंक की मशीन बंद नहीं करता तब तक उसके साथ मधुर रिश्ते संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस ने अतिथि का सम्मान करने की परंपरा का हवाला दिया। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि धार्मिक मकसद से आए अशरफ को हमारी परंपरा के हिसाब से केवल न्यूनतम शिष्टाचार दिया गया है। अतिथि का सम्मान देश की हमेशा से परंपरा रही है।