राहुल जिस सेमिनार में गए वह पहले ही हो चुका हैः बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों को लेकर विपक्ष के आरोप झेलने के बाद भाजपा अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर हमलावर हो गई है।
राहुल के बिहार चुनाव के बीच अचानक विदेश जाने के मामले पर भाजपा अब नरमी के मूड में नहीं है। इसलिए राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर विवाद बढ़ गया है।
भाजपा ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा है कि राहुल गांधी अमेरिका के एस्पेन इंस्टीट्यूट नहीं बल्कि एस्पेन शहर में हैं।
पार्टी का यह भी दावा है कि कांग्रेस राहुल के जिस एस्पेन इंस्टीट्यूट के सेमिनार में जाने की बात कर रही है। वह आयोजन कई महीने पहले ही हो चुका है। पार्टी ने कांग्रेस पर राहुल के विदेश दौरे के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।
जॉन मैककैन भी लेंगे हिस्सा
वहीं भाजपा के इस हमले पर सफाई देते हुए कांग्रेस पार्टी ने राहुल की यात्रा पर सफाई पेश करते हुए कहा है कि राहुल एस्पेन शहर में हैं और वह मशहूर वीकएंड विद चार्ली रोज के आयोजन में शामिल होने गए हैं। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी करने वाले जॉन मैककैन भी हिस्सा लेंगे।
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने कहा है कि बिहार के चुनाव अभियान से राहुल की गैर मौजूदगी को लेकर कांग्रेस पार्टी कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि जिस एस्पेन इंस्टीट्यूट के सेमीनार में राहुल के होने की बात बताई जा रही है, वह सेमीनार तो जून और जुलाई 2015 में ही हो चुका है।
उन्होंने कहा कि उनकी एस्पेन के प्रोग्राम इंचार्ज कैरन पीटरसन से बात हुई है और अब कांग्रेस को झूठ नहीं बोलना चाहिए। राव ने कहा कि राहुल के विदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी अगर खुलासा नहीं करना चाहती तो ठीक है। मगर उसे देश की जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए।
वहीं राहुल की यात्रा को लेकर असहज हुई कांग्रेस ने भी सफाई पेश करते हुए कहा है कि वहां इस सप्ताह के अंत में वीकएंड विद चार्ली रोज का आयोजन किया जा रहा है इसमें राहुल शरीक होंगे।