फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp slams arvind kejriwal on corruption issue

सोनिया ने रोका था केजरीवाल का ट्रांसफर!

Fri, 31 Jan 2014 07:47 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
 bjp slams arvind kejriwal on corruption issue

भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरावाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने एक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को पनपाया है।

विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाए कि सोनिया गांधी ने 2005 में सरकार को एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से बाहर तबादला नहीं किया जाए। इन आरोपों की पुष्टि करते हुए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक पत्र का भी हवाला दिया।
विज्ञापन


भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि टीम केजरीवाल के एक प्रमुख सिपहसालार माने जाने वाले वकील प्रशांत भूषण ने 2011 में ही प्रियंका वाड्रा के पति को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखी ने कहा कांग्रेस ने एक सोची समझी साजिश के तहत आप को खडे़ होने दिया है ताकि केंद्र में इसका लाभ ले सके। जन्म मृत्यु की तरह यह कांग्रेस का ही अवतार है।

जब कांग्रेस को समझ में आया कि वह जीत नहीं पाएगी और भाजपा को हरा नहीं पाएगी तो उसने अपना वोट इस नई पार्टी की ओर खिसका दिया।

उन्होंने कहा दिल्ली के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी के पास चला गया। भारतीय जनता पार्टी को दो प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ।

इसके बावजूद हम सबसे अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहे। दूसरी ओर कांग्रेस का सारा वोट आप को मिला और दिल्ली में उसका सफाया हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed