{"_id":"95c8dd34ec8601877c5bb23b39eb8298","slug":"bjp-slams-aam-aadmi-party-for-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस की भाड़े की गुंडा ब्रिगेड है आप'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कांग्रेस की भाड़े की गुंडा ब्रिगेड है आप'
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा कर पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात कर ‘आप’ के चुनाव निशान झाड़ू पर प्रतिबंध लगाने और उसे विदेश से मिले चंदे की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया।
'विदेशी ताकतों के हाथ में खेलते हैं केजरी'
आयोग का दरवाजा खटखटाने के बाद पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने आप को कांग्रेस की भाड़े की गुंडा ब्रिगेड करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम चुनाव में भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए आप के रूप में गुंडा ब्रिगेड का इस्तेमाल कर रही है।
इस दौरान लेखी ने आप को विदेशी ताकतों के हाथों खेलने वाला माओवादी भी करार दिया। बीते बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर आप और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी हिंसक झड़प हुई थी।
आप के कार्यकर्ता गुजरात में अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आए थे।