{"_id":"f450e963a80fc1773bbc4c4bf3a3f4b8","slug":"bjp-slam-congress-on-sit-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दंगों पर मोदी से माफी मांगे कांग्रेस'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दंगों पर मोदी से माफी मांगे कांग्रेस'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला जासूसी कांड में जांच आयोग गठित करने से नाराज भाजपा ने सियासी हमले तेज करते हुए कहा है कि गुजरात दंगों पर क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस को मोदी से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली के सिख विरोधी दंगों से लेकर मुंबई और भागलपुर समेत देशभर में हुए दंगों की याद दिलाते हुए भाजपा ने कांग्रेस से पूछा कि आखिरकार उसे गुजरात के 2002 के दंगे ही क्यों याद आते हैं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अकेले गुजरात में ही कांग्रेस के शासन में विभिन्न दंगों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। गुजरात में वर्ष 1969 के दंगों में 667 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
इसके बाद 1985 में 20, 1986 में 110, 1987 में 62, 1990 में 219, 1992 में 441 और 1993 के दंगों में 116 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि 11 साल से नरेंद्र मोदी के खिलाफ घृणा का अभियान चला रही कांग्रेस को अब अदालत के फैसले के बाद उनसे माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि दिल्ली के सिख दंगों से लेकर गुजरात, यूपी समेत देश के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस शासन में हुए दंगों में कितने लोगों को सजा हुई। गुजरात के 2002 के दंगों में बड़ी संख्या में लोगों को सजा हुई है।
उन्होंने कहा कि चार राज्यों की चुनावी हार से कांग्रेस ने सबक नहीं सीखा है। अब उसे लोकसभा चुनाव में भी हार दिखाई देने लगी है, इसलिए वह बौखला गई है।
मोदी को क्लीन चिट मिलने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जावडेकर ने कांग्रेस का एजेंट करार दे दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि वह मोदी को जितना प्रताड़ित करेगी वे राजनीतिक तौर पर उतने ही ऊपर उठेंगे।