{"_id":"b8d53aab7c1b995b3a55d1f6e6c30ebd","slug":"bjp-slam-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP ने केजरीवाल पर निकाली भड़ास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
BJP ने केजरीवाल पर निकाली भड़ास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बनाने को लेकर भाजपा ने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए केजरीवाल पर जुबानी हमला बोला है। उसने केजरीवाल पर सरकार बनाने से पीछे हटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनावों में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर सरकार बनाने को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं बुधवार को भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी से लेकर भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन ने अरविंद केजरीवाल पर वादे करके पीछे हटने के आरोप लगाए हैं।
अहंकारी हैं अरविंद केजरीवाल: नकवी
भाजपा के वरिष्ट नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आप पर तीखा हमला बोला। नकवी ने कहा कि आप यानी आम अमरूद पार्टी अहंकार में चूर है। कांग्रेस के बिना शर्त समर्थन दिए जाने के बाद भी सरकार बनाने से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि वह दिल्ली की जनता के दिए जनादेश के लिए धन्यवाद तक नहीं दे रही है। हमलावर रुख अख्तियार करते हुए नकवी बोले कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ते हुए आप पार्टी बनी और अब ये नरेंद्र मोदी और भाजपा को रोकने की बात करती है।
नकवी बोले की जनसमर्थन मिलने पर दिल्ली की जनता को धन्यवाद देने की बजाए ये जश्न में डूबे हैं।
कांग्रेस और आप मिलकर बनाए पार्टी: हर्षवर्धन
वहीं भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि अगर कांग्रेस और आप मिलकर सरकार बनाते हैं तो ये अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण बहुमत नहीं मिला है इसलिए हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं।
हर्षवर्धन ने दोहराया कि हम जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करते हैं। इसलिए सरकार बनाने के लिए किसी तरह की जोड़-तोड़ नहीं करेंगे।
केजरीवाल संवैधानिक दायित्व से भाग रहे हैं: स्वामी रामदेव
योग गुरू स्वामी रामदेव ने भी सरकार बनाने से हिचक रही आम आदमी पार्टी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने संवैधानिक दायित्व से भाग रहे हैं।
स्वामी रामदेव ने सवाल किया कि केजरीवाल सरकार बनाने से पीछे हटकर क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस समर्थन देने को तैयार है, तो आप को सरकार बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा यदि केजरीवाल सरकार नहीं बनाते हैं तो उनके भीतर किसी न किसी चीज का डर है। वह जनता से किए अपने वादे को पूरा नहीं करना चाहते।