फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP showed mirror to Kushwaha, his party get 16 seats

भाजपा ने दिखाया आइना, दिया 16 सीटों का ऑफर

Sun, 23 Aug 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Aug 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
BJP showed mirror to  Kushwaha, his party get 16 seats

 बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को महज 102 सीटें लड़ने की नसीहत देने वाले रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी ने मात्र 16 सीटों का ऑफर देकर उन्हें सियासी जमीन का आइना दिखाया है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस ऑफर के बाद से कुशवाहा के तेवर चढ़े हुए हैं। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा देने के बाद अब भाजपा उन्हें ज्यादा वजन देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोजाना की बयानबाजी से भाजपा आलाकमान कुशवाहा से नाखुश है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने कुशवाहा की सियासी जमीन का पूरा फीडबैक जुटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कह दिया था कुशवाहा ने

BJP showed mirror to  Kushwaha, his party get 16 seats

बीते दिनों संपन्न विधान परिषद चुनाव में भी उनके उम्मीदवार फेल रहे थे। बावजूद उसके गठबंधन सहयोगी के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा भाजपा पर दबाव बनाकर अधिक सीट हासिल करने के मकसद से मीडिया में लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

उनकी बयानबाजी भाजपा नेतृत्व को रास नहीं आ रही है। कुशवाहा ने दो दिन पहले ही भाजपा को नसीहत देते हुए कहा है कि बिहार की 243 सीटों में भाजपा को सिर्फ 102 सीटों में उम्मीदवार उतारने चाहिए।

शेष बाकी सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने अपने दल आरएलएसपी के लिए 67 सीटें और रामविलास पासवान की पार्टी लेाजपा के लिए 74 सीटों की मांग की है। जबकि भाजपा की मंशा अपने दम पर 150 से सीटें से ज्यादा पर खुद मैदान में उतरने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed