{"_id":"cd2cd430-a72a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-should-declare-pm-candidate-says-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के बाद अब शिवसेना ने किया मोदी का विरोध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीतीश के बाद अब शिवसेना ने किया मोदी का विरोध
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का राजनीतिक दबाव बढ़ता ही जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड के बाद अब शिवसेना ने भाजपा को पीएम पद के प्रत्याशी पर सस्पेंस खत्म करने को कहा है।
विज्ञापन
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे आलेख में कहा गया कि भाजपा साफ करे कि पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी हैं या नहीं?
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि गलत प्रत्याशी के चयन पर पुराने सहयोगी अलग हो सकते हैं। इस मसले पर भाजपा को जल्द ही राजग के सहयोगी दलों की बैठक बुलानी चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि शिवसेना ने साफ किया कि गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। मोदी की जगह कोई भी प्रदेश का मुख्यमंत्री होता तो भी घटना होती।
विज्ञापन
शिवसेना ने पूर्व में पीएम पद के लिए लोकसभा में विपक्ष के भाजपा नेता सुषमा स्वराज का नाम सुझाया था।
उल्लेखनीय है कि जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा को दिसंबर तक भाजपा को पीएम पद के प्रत्याशी घोषित करने को कहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकेत दिया था कि जदयू को नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं है। यदि भाजपा मोदी को अपना उम्मीदवार बनाएगी तो पार्टी राजग से अलग हो जाएगी।