फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp shoud not do politics in kumbh says sp

भाजपा कुंभ में राजनीति न करे: सपा

Wed, 06 Feb 2013 04:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Feb 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
bjp shoud not do politics in kumbh says sp

समाजवादी पार्टी ने भाजपा को कुंभ में राजनीति न करने की हिदायत दे डाली है। समाजवादी पार्टी महासचिव राम आसरे कुशवाहा ने कहा है कि कुंभ में राजनीति के लिए जगह नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कुंभ में राजनीति न करे। कुशवाहा ने धमकी दी है कि कुंभ में राजनीति की गई तो भाजपा नेताओं को यहां आने से रोक दिया जाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह बुधवार को कुंभ नगरी इलाहाबाद पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी के भी कुंभ में आने के संभावना है।

गुरुवार को कुंभ में विहिप और भाजपा समर्थक संतों की बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में साधु-संत गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने विहिप की बैठक में कोई राजनीतिक एजेंडा रखे जाने से इनकार किया है। अशोक सिंघल ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना भाजपा का काम है विहिप का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुंभ में भाजपा की बढ़ी सक्रियता के बाद कांग्रेस भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कार्यक्रमों की घोषणा कर सकती है। कुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के जाने का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed