बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में सीटों को लेकर फंसा पेंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों की रस्साकशी तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस-एनसीपी में सीटों को लेकर विवाद बना हुआ है तो दूसरी तरफ भाजपा-शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे का पेंच कायम है।
इस बीच भगवा पार्टी के सहयोगी दलों ने 103 सीट मांगकर भाजपा-शिवसेना की मुसीबतें बढ़ा दी है।
भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र में आरपीआई, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन, राष्ट्रीय समाज पार्टी और शिव संग्राम जैसी छोटी पार्टियों को लेकर महागठबंधन तैयार किया है।
सहयोगी दलों ने मांगी 103 सीटें
स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता सांसद राजू शेट्टी, रासपा के महादेव जानकर और शिव संग्राम के नेता विनायक मेटे ने भाजपा-शिवसेना नेताओं के बगैर पुणे में अलग बैठक की।
इसके बाद शेट्टी ने 38 सीट, जानकर ने 30 सीट और मेटे ने 15 सीट की मांग कर भाजपा-शिवसेना पर दबाव बनाया है जबकि आरपीआई के रामदास आठवले ने 20 से 25 सीट पर पहले से ही अपना दावा ठोंका है।
दूसरी तरफ, भाजपा भी अब शिवसेना का पिछलग्गू बन कर नहीं रहना चाहती इसलिए वह महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 144 सीट यानी बराबर की हिस्सेदारी चाहती है। लेकिन, महाराष्ट्र में अब तक बड़े भाई की भूमिका में रही शिवसेना को भाजपा की मांग गले नहीं उतर रही है।