फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP sent notice to Sakshi Maharaj on loudmouth comments

बड़बोले बोल पर साक्षी को भाजपा ने भेजा नोटिस

Tue, 13 Jan 2015 08:22 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
BJP sent notice to Sakshi Maharaj on loudmouth comments

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बड़बोले बोल को लेकर उन्नाव से लोकसभा सांसद साक्षी महाराज पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए सफाई मांगी है। साक्षी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए शाह ने उन्हें दस दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि साक्षी के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलाने का फैसला शाह को मजबूरी में उठाना पड़ा है। उनके विवादित बयानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आहत हैं। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह की ओर से साक्षी को पहले भी नसीहतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


लेकिन साक्षी के बोल में सुधार होने के बाद उनके बडबोले बोल की एक लंबी फेहरिस्त बन गई है। आलाकमान की तमाम हिदायतों को अनदेखा करते हुए साक्षी एक-एक कर विवादित बयान देते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी के विवादित बोल से कई दफे मोदी सरकार से लेकर भाजपा आलाकमान को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। संसद में उनसे माफी मंगवाने से लेकर कई मौके आए जब खुद पार्टी का बचाव करते हुए अमित शाह को साक्षी के बयानों से दूरी बरतनी पड़ी है।

भाजपा ने चलाया अनुशासन का डंडा

BJP sent notice to Sakshi Maharaj on loudmouth comments

मदरसों में जेहाद की तालीम, नाथूराम गोडसे को देश भक्त करार देना, घर वापसी अभियान से लेकर चार बच्चे पैदा करने के बोल से भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचा है।

संसद के बीते शीत सत्र में मोदी सरकार को इन बेतुके बोलों के कारण फजीहत झेलनी पड़ी। तो अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में विपक्ष ने भाजपा को घेरने के लिए इन मुद्दों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

इस बीच विवादित बयानों के कारण सरकार की विकासवादी छवि भी धूमिल हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन विवादित बयानों से भाजपा को नुकसान न झेलना पडे़, उससे बचने के लिए पार्टी आलाकमान ने साक्षी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासन का डंडा चलाया है।

वहीं साक्षी के जरिए पूरे भगवा कुनबे के लिए भी यह संदेश माना जा रहा है कि विकास के वायदे के सहारे सत्ता में आई मोदी सरकार विवादित मुद्दों से दूरी बनाए रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed