फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp secretly happy with manmohan attack on modi over riots

मोदी पर मनमोहन के हमले से BJP खुश

Sat, 04 Jan 2014 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
bjp secretly happy with manmohan attack on modi over riots

भाजपा नेताओं को लगता है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलकर लोकसभा चुनावों से पहले उनके अभियान को मजबूती दी है। पार्टी का मानना है कि इसकी वजह से उसके पीएम पद के दावेदार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

विज्ञापन


मोदी का अभियान हालिया वक्त में आम आदमी पार्टी ने ढंक दिया था, जिसने दिल्ली के विधानसभा चुनावों में धमाकेदार प्रदर्शन कर पूरे देश की निगाह अपनी तरफ खींच ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को मनमोहन सिंह ने कहा था, "अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो यह देश के लिए विनाशकारी होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री तब पद पर बैठे थे, जब अहमदाबाद की गलियों में मासूमों का खून बहाया जा रहा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का नुकसान करेगा PM का बयान

bjp secretly happy with manmohan attack on modi over riots

भाजपा नेताओं का कहना है कि गुजरात की अदालत ने साफ कर दिया है कि 2002 के साम्प्रदायिक दंगों में मोदी की कोई भूमिका नहीं थी, ऐसे में मनमोहन सिंह का यह हमला आगामी दिनों में कांग्रेस के ही खिलाफ जाएगा।

एचटी के मुताबिक एक भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस और उसके सहयोगियों को ऐसा लग सकता है कि मोदी पर प्रधानमंत्री के हमले से उनके वोट बेस में मजबूती आएगी। लेकिन इस मुद्दे को दोबारा उठाना उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में उल्टा साबित हो सकता है, जहां मोदी कई सीटों पर जीत की उम्मीद बांध रहे हैं।"

इन नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह बयान देकर अनजाने में मोदी और भाजपा को फायदे की स्थिति में ला दिया है।

गोधरा भूली कांग्रेस को फिर दंगे याद आए!

bjp secretly happy with manmohan attack on modi over riots

भाजपा के एक नेता का कहना है कि साल 2012 में गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपने नेताओं को मोदी के जाल में न फंसने का आदेश दिया था। कांग्रेस के घोषणापत्र और मोदी के खिलाफ पार्टी की 34 पन्नों की चार्जशीट में गोधरा एक भी बार नहीं आया।

भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना का मतलब यह है कि कांग्रेस को अब इस मुद्दे पर बने रहना होगा, जो मोदी और उसके पक्ष में है।

प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "जो कुछ 2002 में हुआ, वह दुख देने वाला है। लेकिन जब एसआईटी और कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है, तो ऐसे में मनमोहन सिंह का यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी निंदा करता हूं।"

मौत का सौदागर कहा, तो नुकसान हुआ!

bjp secretly happy with manmohan attack on modi over riots

क्या मनमोहन सिंह का बयान भाजपा की संभावनाओं पर चोट करेगा, पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात में 2007 चुनावों के दौरान सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर तक कह दिया था, लेकिन इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जेटली के मुताबिक ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद है। लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री के शब्दों की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह पीएम पद की गरिमा के लिए सही नहीं है...अगर कांग्रेस का डर्टी ट्रिक्स विभाग इस तरह के शब्दों का चयन करता, तो समझ में आता।"

जेटली ने कहा कि मोदी अच्छे पीएम साबित होंगे और गुजरात के मुख्यमंत्री पुलिस, सुप्रीम कोर्ट और जांच से गुजर चुके हैं। उन्होंने कहा, "अगर पीएम यह कहकर बचाव करते हैं कि यूपीए1 के तहत हुए भ्रष्टाचार के बाद वह 2009 का चुनाव जीत चुके हैं, तो मैं कहूंगा कि मोदी भी 2002 के दंगों के बाद से तीन चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed